स्कूल होमवर्क करने में बच्चा करता है आलस तो ऐसे उसे समझाएं

अगर आपका बच्चा स्कूल होमवर्क करने में बहुत आलस करता है तो आप उन्हें कई तरह से समझा सकती हैं। अगर आप इन टिप्स को अपनाकर अपने बच्चे को समझाएंगी तो बच्चे को होमवर्क  बोझ की तरह नहीं लगेगा। 
Updated:- 2023-09-20, 14:34 IST
image

कभी-कभी बच्चे पढ़ने से इसलिए भी भागते हैं क्योंकि वह किताब लेकर पढ़ने तो बैठ जाते हैं, लेकिन उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं लगता है और वह होमवर्क करना भी पसंद नहीं करते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आ कैसे अपने बच्चों को होमवर्क करने के लिए मोटिवेट कर सकती हैं। 

1) बच्चों के अंदर इंटरेस्ट जगाएं 

how to motivate your child to do homework

अगर आप बच्चों को यह बताएंगी कि वह किस तरह से पढ़ाई को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं तो उनका पढ़ाई में मन लगने लगेगा। बच्चों को पढ़ने से ज्यादा देखकर सीखने में आसानी होती है इसलिए आप लर्निंग ऐप की मदद से भी अपने बच्चों को पढ़ा सकती हैं। इसके अलावा आप वीडियो भी दिखाकर उनका साइंस या मैथ्स सब्जेक्ट में इंटरेस्ट डेवलप कर सकती हैं। लर्निंग ऐप यूज करते समय बच्चों को अपनी कमियों और गलतियों के बारे में भी पता चलता है। 

 इसे भी पढ़ें: बच्चों का ज्ञान बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 एप्स!

2)पढ़ाई टाइम सेट करें

बच्चे होमवर्क करने में कई बार बहुत आलस करते हैं और इसके कारण होमवर्क कई-कई घंटों में पूरा हो पाता है। यह चीज बच्चों के लिए भी बहुत बोरिंग हो जाता है, इसलिए आप अपने बच्चों के होमवर्क का टाइम सेट करें, ऐसा करने से उन्हें होमवर्क के साथ खेलने का भी टाइम मिलेगा और इससे उनका होमवर्क भी जल्दी पूरा हो जाएगा और उन्हें खेलने के लिए टाइम भी मिल जाएगा। 

 इसे भी पढ़ें: बच्चों के कमरे में लगाए जा सकते हैं ये खूबसूरत वॉलपेपर्स

3)बच्चों को होमवर्क करने के लिए ऐसे भी समझाएं 

आप अपने बच्चे को बोलें कि हम दोनों अपना-अपना होमवर्क करेंगे और जो पहले अपना काम खत्म कर लेता है उसे ट्रीट मिलेगी। बच्चे के लिए आप फेवरेट डिश घर पर भी बना सकती हैं। जब बच्चों को आप इस तरह से कहेंगी तो वह खुद होमवर्क करने के लिए मोटिवेट होंगे। 

इन तरीकों से आप बच्चे को स्कूल होमवर्क करने के लिए मोटिवेट कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।