herzindagi
how to make planter with water bottle

प्लास्टिक की बोतल फेंके नहीं, इस तरह बनाएं यूनिक गमले

प्लास्टिक की बोतल को खाली और बेकार समझकर फेंकें नहीं, बल्कि उन्हें यूनिक तरह से सजाकर गमले बना सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं कि कैसे यूनिक तरह से प्लास्टिक की बोतल से गमले बनाए जा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-05, 15:10 IST

प्लास्टिक का इस्तेमाल ऐसे तो पर्यावरण के लिए सही नहीं माना जाता है। हम चाहकर भी प्लास्टिक को अपनी जिंदगी से नहीं निकाल पा रहे हैं क्योंकि पानी, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस, रिफाइंड और अन्य कई चीजें प्लास्टिक की बोतलों में ही आती हैं। जिनके खाली हो जाने पर हम इन्हें कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। क्या आप जानती हैं प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने की जगह, उनसे साज-सजावट भी की जा सकती है। 

प्लास्टिक की बोतल से आप घर सजाने की कई चीजें बना सकती हैं। लेकिन आज हम आपको प्लास्टिक की बोतल से यूनिक गमले बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। 

प्लास्टिक की बोतल से गमले कैसे बनाएं?

प्लास्टिक की बोतल के गमले बनाने के लिए इसे सबसे पहले दो हिस्सों में काट लें। पहले नीचे वाले हिस्से को अपने पसंदीदा कलर से पेंट कर दें। अगर आपने डार्क कलर का इस्तेमाल किया है, तो सफेद रंग से इसपर डिजाइन बना सकती हैं और हल्के रंग का इस्तेमाल किया है तो काले रंग से भी डिजाइन बनाया जा सकता है। अगर आप बोतल को पेंट नहीं करना चाहतीं, तो फिर किसी रंगीन ऊन से भी सजा सकती हैं। सजाने के बाद बोतल में मिट्टी भरकर पौधा लगा लें।  

recycled plastic bottle pot

प्लास्टिक की बोतल के ऊपरी हिस्से से हैंगिंग गमला बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले किसी पैनी चीज को गर्म करके बोतल के दो तरफ छेद कर लें। इसके बाद अपने पसंदीदा रंग से पेंट कर लें और फिर छेद में रस्सी या मोटा धागा डाल दें। सजावट करने के बाद इसमें भी मिट्टी डालकर पौधा लगा लें। इसे दीवार पर लगी किसी कील या हुक पर टांगा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- घर पर पड़ी पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज

प्लास्टिक की बोतल से बनाएं हैंगिंग गार्डन

यह विडियो भी देखें

घर में अगर जगह की कमी है, लेकिन आप छोटे-छोटे पौधों की शौकीन हैं तो हैंगिंग गार्डन भी बना सकती हैं। इसके लिए 10 से 15 प्लास्टिक की एक साइज की बोतलें जमा कर लें। इन सभी बोतलों को एक साइड से थोड़ा काट लीजिए। 

बोतलों को लटकाने के लिए इनमें दोनों तरफ दो-दो छेद करें, ध्यान रहे कि सभी छेद एक लाइन में होने चाहिए। इससे बोतलों को एक साथ लटकाने में आसानी होगी। अब इन छेदों में मजबूत धागा, रस्सी या फिर तार डालकर आपस में बांध लें। बोतलों को एक साथ बांधने के बाद उनमें मिट्टी डालकर पौधा लगा लें और अपनी मनपसंद जगह पर टांग सकती हैं। हैंगिंग गार्डन की बोतलों को भी आप पेंट करके या यूनिक तरह से सजा सकती हैं। प्लास्टिक की बोतल को रियूज करने के कई तरीके हैं। 

प्लास्टिक के गमलों को कैसे सजाएं? 

how to make hanging planters from plastic bottle

 प्लास्टिक की बोतल से बने गमलों को आप अनेक तरह से सजा सकती हैं। बोतल के हिस्सों को काटने के बाद इन्हें पेंट कर लें और इसपर अब चाहे तो बिल्ली वाला डिजाइन बनाएं या फिर अलग-अलग इमोजी।

इसे भी पढ़ें- इस तरीके से प्लास्टिक की गंदी बोतलों में जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ

प्लास्टिक की बोतल से आप जानवरों की शेप वाले गमले भी बना सकती हैं, इसके लिए आपको इन्हें कुछ अलग शेप में काटना होगा। खरगोश की शेप वाला गमला बनाने के लिए प्लास्टिक की बोतल को ऐसे काटें, जिससे उसके बड़े कान भी रहें। शेर की शेप वाला गमला बनाने के लिए एक तरफ से बोतल को ज्यादा काटें और दूसरी तरफ से लंबा रखें। बोतलों को काटने के बाद अपनी क्रिएटिविटी से उन्हें रंग लें और उसपर डिजाइन बनाएं

प्लास्टिक की बोतल से यूनिक गमले कैसे बनाए जा सकते हैं, यह तो आप समझ ही गई होंगी। प्लास्टिक की बोतल से गमलों के साथ-साथ आप गार्डनिंग से जुड़े कई काम किए जा सकते हैं। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।