herzindagi
How to keep Healthy Tulsi plant

हरा-भरा और घना बना रहेगा तुलसी का पौधा, मिट्टी में मिला दें ये 2 फ्री की चीजें...बस 1 बार ही करना होगा इस्तेमाल

How to keep Healthy Tulsi plant: क्या बारिश के मौसम में भी आपका तुलसी का पौधा मुरझाया सा नजर आ रहा है। ऐसे में आपको तुलसी की जड़ में 2 चीजें डालनी चाहिए। इन्हें डालने से आपका तुलसी का पौधा हरा-भरा और खिल-खिला रहेगा। आइए जानें, तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए उसमें क्या डालें?   
Editorial
Updated:- 2025-07-10, 17:41 IST

How To Make Tulsi Plant Healthy: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। इस पौधे को लगाने से घर में सुख-शांति और पॉजिटिविटी आती है। हिंदू घरों में यह पौधा जरूर होता है। लगभग हर भारतीय घर में तुलसी का पौधा जरूर मिलेगा। यह पौधा अपने धार्मिक महत्व के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। 

मान्यताएं हैं कि तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा और खिला रहना चाहिए। इसका मुरझाना अच्छा नहीं माना जाता। पौधा जितना हेल्दी और हरा-भरा रहता है, तो उसे देखकर उतना ही मन खुश रहता है। कई बार पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। इससे पौधे की ग्रोथ भी धीमी हो जाती है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर में पड़ी फ्री की दो चीजों को पौधे की मिट्टी में मिलाकर उसे फिर से हरा-भरा कर सकते हैं। आइए जानें, तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए उसकी जड़ों में क्या डालें? 

यह भी देखें- तुलसी के पौधे में निकल रहे हैं छोटे-छोटे पत्ते, तो 1 चम्मच इस चीज का करें छिड़काव

तुलसी के पौधे के लिए बनाएं यह घोल

तुलसी के पौधे को हेल्दी रखने के लिए आपको घर में पड़ी हल्दी और दही की जरूरत होगी। इससे तैयार घोल आपको पौधे में डालना होगा। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच दही और ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर को मिक्स कर लें। दही को पानी में अच्छे से घोलें, इसमें कोई गांठ ना रहे। इस मिश्रण को 2 घंटे के लिए साइड में छोड़ दें। इसके बाद, इसे आप सीधे अपने पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

तुलसी के पौधे में फर्टिलाइजर कैसे डालें?

How to add fertilizer to Tulsi plant

अब आप अपने तैयार किए हुए फर्टिलाइजर को सीधे तुलसी की जड़ में डाल सकते हैं। इससे पौधे की ग्रोथ बेहतर होगी। इस घोल से मिट्टी भी हेल्दी रहेगी और पोषण भी देगा। अगर पत्तों पर कीटों का हमला नजर आ रहा है, तो इस घोल को एक स्प्रे बॉटल में भरकर पत्तों पर स्प्रे कर दें। 

इन तरीकों से रखें तुलसी के पौधे का ख्याल

Take care of Tulsi plant in these ways

  • इस घोल का इस्तेमाल हमेशा सुबह या फिर शाम के वक्त करना चाहिए। इस कम धूप के वक्त ही इस्तेमाल करें। 
  • इसमें हमेशा बिना फ्लेवर वाले दही का ही इस्तेमाल करना चाहिए। फ्लेवर वाला दही पौधे को खराब कर सकता है। 
  • इस घोल को काफी पतला ही रखें। पौधे में गाढ़ा घोल ना डालें। 
  • तुलसी के पौधे को नियमित पानी दें और अच्छे से धूप भी दिखाएं। 

यह विडियो भी देखें

यह भी देखें- तुलसी में नहीं आ रहे हैं बड़े-बड़े पत्ते? इस 1 रुपये की चीज का करें इस्तेमाल...घना हो जाएगा पौधा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।