
Independence Day 2024 DIY: 26 जनवरी हो या 15 अगस्त इस मौके पर बाजार में हर-तरफ नेशनल फ्लैग, बैज, कैप और हैंड रिबन बिकते हुए दिखाई पड़ते हैं। साथ ही इस मौके पर स्कूल में बच्चों से कई प्रकार की क्रिएटिव चीजें कराई जाती है। इसके लिए छोटे बच्चे अपने कपड़े पर तिरंगा बैज, हाथ में तिरंगा लेकर स्कूल जाना पसंद करते है। लेकिन कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी में मार्केट जाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हम घर पर बच्चों पर के लिए तिरंगा बैज से लेकर नेशनल फ्लैग कैसे बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों के लिए घर पर तिरंगा कैप बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पेपर कार्ड लें। इसे अपने बच्चे के सिर के नाप के अनुसार काट लें। अब इसमें तीन लाइन्स बनाकर पेंट या स्केच कलर से पेंट करें। साथ ही बीच में ब्लू रंग से अशोक चक्र डिजाइन करें। इसके बाद चांद के आकार में पेपर को कट करें। अब इसे गोल वाले कार्ड से चिपकाएं। इन दोनों को एक साथ स्टेपलर या ग्लू की मदद से जोड़े।

हाथ की कलाई पर बांधने के लिए आप बच्चों के लिए घर पर Tricolour Wristband बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बच्चे की कलाई को नापें। अब सफेद पेपर पर पटरी की मदद की मदद से तीन लाइन बनाकर लंबाई और चौड़ाई को देखते हुए उसे कट करें। इसके बाद पेंट कलर की मदद से तिरंगा रंग में बैंड को कलर करें। पंखे की हवा में इसे कुछ देर सूखने के लिए रख दें। पेंट सूखने के बाद आप इसे बच्चे की कलाई पर बांध सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर पर इन तरीकों से बनाएं कलरफुल स्क्रंचीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।