Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

टॉयलेट पेपर के खाली रोल की मदद से ऐसे तैयार करें क्राफ्ट पेपर

आज के समय लगभग सभी घरों में टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। पेपर खत्म होने के बाद अक्सर लोग खाली हुए रोल को फेंक देते हैं। बता दें, कि आप इसका उपयोग कर क्राफ्ट पेपर बना सकते हैं।  
Updated:- 2024-05-20, 13:38 IST
image

घर के बाथरूम से लेकर ऑफिस के बाथरूम हर जगह पर टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। पेपर खत्म होने के बाद रोल के अंदर बचे हुए कार्डबोर्ड बेकार समझकर फेंक देते हैं। क्या आपको पता हैं कि इस रोल की मदद से घर के कई जरूरी सामान बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके बावजूद हम इसे बेकार समझ लेते हैं।

घर को सजाने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं। इसके अलावा बच्चों के क्राफ्ट बनाने के लिए भी हम मार्केट में मिलने वाले आइटम जैसे क्राफ्ट पेपर, स्टीकर, मिरर इत्यादि खरीद कर लाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप खाली हुए रोल की मदद से क्राफ्ट पेपर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको पेपर क्राफ्ट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

पेपर रोल की मदद से घर पर तैयार करें क्राफ्ट पेपर

Toilet Paper Roll Use Idea

पेपर बनाने के लिए जरूरी सामान

इसे भी पढ़ें- Reuse Tips: टॉयलेट पेपर के कार्डबोर्ड से बनाएं ये क्राफ्ट

  • खाली पेपर कार्डबोर्ड रोल
  • कैंची
  • पानी 
  • कंटेनर
  • शीट
  • अलग-अलग कलर के रंग
  • प्लेट

क्राफ्ट पेपर बनाने का तरीका (How to Make Paper Craft At Home)

How To Make Craft Paper At Home

रोल कार्डबोर्ड को इकट्ठा की मदद से आप बिना पैसे खर्च किए अलग-अलग प्रकार के डेकोरेशन आइटम और यूजफुल सामान बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसकी मदद से घर पर बच्चों को लिए क्राफ्ट पेपर बनाकर तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले खाली हुए रोल को इकट्ठा करके रख लें। अब कैंची की मदद से इसे छोटे और पतले टुकड़े में काट लें। अब कटे हुए हिस्से को आधी बाल्टी पानी में डालकर कुछ घंटे के लिए छोड़ दें।

इस पानी को बीच-बीच में चलाते हुए मिक्स करें। कार्डबोर्ड रोल जब अच्छे से घुल जाए तो इसमें मौजूद दफ्ती वाले हिस्से को निचोड़ कर बाहर निकाल लें। घुले हुए कार्डबोर्ड के हिस्से को प्लेन शीट या प्लेट पर अच्छे से फैलाकर धूप में पलटकर सूखने के लिए छोड़ दें। अगर आप क्राफ्ट पेपर को अलग-अलग कलर का बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पानी में कलर मिक्स करके कार्डबोर्ड रोल के छोटे-छोटे हिस्से को पानी में घोले। ऐसा करने से आप घर पर क्राफ्ट पेपर बनाकर तैयार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पुराने कार्ड बोर्ड बॉक्स को बेकार समझ कर फेंके नहीं, इस तरह इस्तेमाल में लाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit-Freepik, Amazon

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।