ब्लैक जींस का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह किभी भी रंग के कपड़ो के साथ खूबसूरत लगता है। ब्लैक जींस के साथ क्या पहने क्या ना पहने यह सोचने की जरूरत ही नहीं होती है। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां ब्लैक जींस पहनती ही है। ब्लैक जींस के साथ एक दिक्कत हमेशा बनी रहती है। चाहें आप कितना भी महंगा ब्लैक जींस क्यों ना खरीद लों। ब्लैक जींस का रंग हमेशा खराब हो जाता है।
ऐसे में अगर आपके भी ड्राक ब्लैक जींस का कलर खराब होने लगा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन जींस को फिर से एक स्टाइलिश और नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होगा।
जींस को डाई करें
डाई करके आप अपने जींस को फिर से नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। जैसे कि- मार्केट से लिक्विड या पाउडर डाई कलर खरीद लें। वही आपको डाई करते समय समय मेटल की चम्मच, ग्लव्स, टब और न्यूजपेपर की जरूरत भी होगी। इन चीजों को खरीदने के बाद आपका जींस फिर से नया हो सकता है।
जींस को कैसे करें डाई
- जींस को डाई करते समय पहले अखबार बिछा दें।
- एक टब लें इसमें पानी के साथ एक डाई मिक्स कर लें।
- डाई कलर पर लिखे इंस्ट्रक्शन के अनुसार कपड़े को डाई करें।
- अच्छी डिटर्जेंट की मदद से आप अपनी जींस को साफ कर लें।
सिरका और नमक आएंगा काम
अगर आप चाहती है कि आपका जींस पयोर ब्लैक हो जाएं तो आप सिरका और नमक का इस्तेमाल भी कर सकती है। सिरका और नमक की मदद से कलर सेट हो जाएगा। इससे आपको जींस फेड नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें:ब्लैक जींस के फीके रंग को घर पर ठीक कर सकते हैं आप, जानिए कैसे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों