Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

Gardening Tips: इन गलतियों की वजह से मुरझा जाता है गुड़हल का पौधा, ऐसे रखें ध्यान

Hibiscus Plant Care: गुड़हल का पौधा उगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखने पर आपको फायदा मिल सकता है। इस आर्टिकल में जानें गुड़हल के पौधे की केयर करने के टिप्स।   
Updated:- 2023-10-23, 11:50 IST
image

Hibiscus Plant Care: गुड़हल का पौधा को सही से उगाने के लिए हम तरह-तरह की ट्रिक्स की मदद लेते हैं। मगर बावजूद इसके  गुड़हल का पौधा अक्सर मुरझा जाता है और फूल भी सही से नहीं उगते हैं। बता दें कि पौधों के लिए सिर्फ पानी और धूप काफी नहीं होते हैं। आपको  गुड़हल के पौधे का ख्याल कैसे रखना है, इस आर्टिकल में जानें। 

गुड़हल का पौधा कब लगाना चाहिए? 

Hibiscus Plant Care

मार्च, अप्रैल और मई जैसे महीने गुड़हल का पौधा लगाने के लिए बेस्ट होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पौधा लंबे समय तक हरा-भरा रहे, तो इन्हीं महीनों में गुड़हल का पौधा लगाएं। हालांकि, आप साल के किसी भी महीने में गुड़हल का पौधा लगा सकते हैं। 

इसे भी पढे़ंः Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

गुड़हल के पौधे में कैसी खाद डालें? 

गुड़हल के पौधे के लिए हमेशा नेचुरल खाद इस्तेमाल करें। रसोई की वेस्ट सब्जियों के छिलके और चाय पत्ती जैसी चीजें खाद के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। हफ्ते में एक बार पौधे में खाद जरूर डालें। 

गुड़हल के पौधे की कटिंग 

Hibiscus Plant

इन सभी टिप्स के साथ-साथ जरूरी है कि आप गुड़हल के पौधे की समय-समय पर कटिंग करें। पौधे का जो भी हिस्सा खराब हो उसे समय से सही कर दें। 

इसे भी पढे़ंः Gardening Ideas: बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।