Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

Monsoon Hacks: नमी के कारण कपड़े से आने लगी अजीब गंध, मसालदानी में रखें इन मसालों का करें इस्तेमाल

बरसात के मौसम में नमी की वजह से कपड़ों में बदबू आने लगती है, जिसकी वजह से इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगती है। ऐसे में इससे स्मेल को दूर करना काफी जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं कैसे।  
Updated:- 2024-06-25, 16:22 IST
image

गर्मी का मौसम खत्म होते ही मानसून की बारिश होने से तेज धूप और चिपचिपाहट से राहत मिलती है। लेकिन इस दौरान कपड़े के बीच से आने वाली स्मेल उस सुकून को गायब कर देती है। मानसून में कपड़ों को सुखाने में काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा लंबे समय से अलमारी में रखे कपड़ों से अजीब सी गंध आने लगती है। दरअसल, बरसात के मौसम में नमी वाले कपड़ों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो गंध का कारण होता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो आपको बता दें कि इसका इलाज आपके घर में ही मौजूद है। 

इन मसालों की मदद से दूर करें कपड़ों से आने वाली गंध

How to remove smell from clothes

बरसात होने की वजह से हर जगह पानी-पानी हो जाता है। इसके दौरान धूले गए कपड़ों को सूखना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अलमारी में रखे कपड़ों में भी नमी उतर जाती है। ऐसे में इन कपड़ों से बहुत तेज स्मेल आने लगती है। अगर आपकी अलमारी में रखे कपड़े में यह समस्या हो गई है तो आप परेशान होने के बजाय कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं। इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप तेज पत्ता से लेकर इलायची का उपयोग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्लीच के बिना कपड़ों को ब्राइटन करने के लिए अपनाएं ये चार तरीके

तेज पत्ते का करें इस्तेमाल

अलमारी में रखे कपड़ों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप तेज पत्ता का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए तेज पत्ते को सूती कपड़े में बांधकर कपड़ों के बीच रख दें।

इलायची की लें मदद

cardamom use smell free clothes

कपड़ों में मौजूद नमी को दूर करने के लिए आप इलायची का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बारिश शुरू होने से पहले पोटली बनाकर अलमारी में रख दें। ऐसा करने से कपड़ों में नमी नहीं आएगी।

लौंग की पोटली का करें यूज

लौंग की तेज गंध कपड़ों से आने वाली स्मेल को दूर करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए लौंग की पोटली को बनाकर अलमारी में रख दें।

इसे भी पढ़ें-कपड़ों की अलमारी साफ करने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।