तांबे का इस्तेमाल हम सभी अपने रोजाना के जीवन में करते हैं। वहीं हम तांबे का सामान किसी भी दुकान से खरीद लेते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। बता दें कि तांबे जैसा दिखने वाला कई सामान बाजार में मिलता है। जो भले देखने में तांबे की तरह होता है लेकिन वह असली तांबा नहीं होता है। अगर आप भी तांबे के बर्तन का इस्तेमाल अपनी रोजाना की जीवन में करती हैं तो कुछ बातों का आपको खास ख्याल रखना होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप आसानी से असली तांबे की बर्तन की पहचान कर सकती हैं। कई बार तांबे की सही पहचान ना होने के कारण हम नकली तांबे का सामान खरीद लेते हैं।
असली तांबे और नकली तांबे में काफी अंतर होता है। असली तांबा नीली-हरी रौशनी को सोख लेता है। ऐसे में यह देखने में लाल-ऑरेंज रंग तैयार होता है। अगर आपका तांबा का सामान देखने में नारंगी नहीं हैं तो यह संभावना है कि यह नकली तांबा है।
आप चाहे तो चुंबक से भी इसकी पहचान कर सकती हैं। बता दें कि चुंबक अगर आपकी तांबे के बर्तन पर चिपकता है तो यह तांबा नकली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तांबे का सामान पर कभी भी चुंबक नही चिपकता है। यह काफी आसान तरीका है जिसकी मदद से आप आसानी से तांबे की पहचान कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्या सर्दियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना सही होता है?
तांबे का बर्तन नार्मल बर्तन से ज्यादा वजनदार होता है। ऐसे में जब आप तांबे की बर्तन को उठाते हैं तो आपको खुद से डिफरेंस पता चल जाएंगा।
इसे जरूर पढ़ें:सर्दियों में तांबे के लोटे में रखा पानी पिएं, मिलेंगे ये गजब के फायदे
आप तांबे की बोतल की जांच पानी रखकर भी कर सकती हैं। बता दें कि तांबे की बर्तन में पानी कुछ ही घंटे में ठंडा हो जाता है। वहीं अगर आपका बर्तन तांबे का नहीं होगा तो पानी ठंडा नहीं होगा। ऐसे में इस तरीकों को भी अपनाकर आप तांबे की बर्तन की पहचान आसानी से कर सकती हैं।
अगर आपके पास पहले से भी तांबे का सामान है तो आप परेशान ना होएं। आप चाहे तो मिनटों में तांबे की बर्तन की पहचान कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।