होम गार्डन में नहीं उगती सब्जी तो कचरे में जाने वाली इन चीजों को डालें जड़ों के पास

होम गार्डन में अगर सब्जी नहीं उगती है तो आपको कचरे में फेंकने वाली इन चीजों को डालना चाहिए।   
Updated:- 2024-08-15, 09:11 IST
image

अपने होम गार्डन में सब्जियां उगाने में कई बार काफी दिक्कत होती है। यदि आपकी सब्जियां नहीं उग रही हैं, तो निराश न हों। कीचन में फेंकने वाली घरेलू कचरे का उपयोग करके आप अपने बगीचे की मिट्टी को पोषक तत्वों से भरपूर बना सकते हैं और अपनी फसल को बेहतर बना सकते हैं। 

mn

अंडे के छिलके

अंडे के छिलके कैल्शियम से भरपूर होते हैं, अंडा बनाने के बाद आप अंडे के छिलके को फेंक देती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि अंडे के छिलके की मदद से पौधों की जड़ों का विकास में मदद करता है। इन्हें सूखा कर पीस लें और फिर मिट्टी में मिला दें। 

केले के छिलके

केले के छिलके पोटैशियम, फॉस्फोरस, और कैल्शियम का अच्छा मात्रा होते हैं। इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में दबा दें। इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

चाय की पत्तियां

उपयोग की गई चाय की पत्तियां भी पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये मिट्टी में ऑर्गेनिक चीजों की मात्रा बढ़ाती हैं और पौधों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में आने वाली इन सब्जियों को इस तरह से करें अपनी थाली में शामिल

सब्जियों के छिलके

गाजर, आलू और अन्य सब्जियों के छिलके भी बहुत काम में आते हैं। इन्हें खाद के ढेर में डालें या सीधे मिट्टी में मिलाएं। इसकी मदद से होम गार्डन में सब्जियां उगने लगेगी। 

इसे भी पढ़ें : Buying Tips: बरसात में हरी सब्जियों को खरीदने के टिप्स एंड ट्रिक्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।