बगीचे में उगा रही हैं सब्जियों के पौधे, अपनाएं माली के बताए ये सीक्रेट टिप्स

सब्जियों की बागवानी करने के लिए कई प्रकार की बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसे सही तरीके से उगाने के लिए कीटों और रोगों को दूर रखने के लिए कारगर तरीके पता होना जरूरी है। आज के समय केमिकल फ्री सब्जियां खाने के लिए लोग अपने घर की छत पर इन्हें उगाना पसंद करते हैं। स्वस्थ और रोग मुक्त वेजिटेबल पाने के लिए उनकी खास देखभाल करनी पड़ती है। लेकिन इसके बावजूद कई बार इसमें रोग और कीड़े लग जाते हैं। इस लेख में आज हम आपको माली के बताए गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हेल्दी और केमिकल फ्री सब्जी के पौधे तैयार करने में मदद करेंगे।
सब्जियों की बागवानी कैसे तैयार करें?

इसे भी पढ़ें-खीरा लगाते समय मिट्टी में मिलाएं किचन में रखी ये चीजें, झोला भरकर मिलेंगे फल
अक्सर लोग किसी भी गमला या कंटेनर में सब्जियों के बीज लगाकर ग्रो करते हैं। लेकिन क्या आपको बता है कि यह विधि पौधों में जल्दी कीड़ें और रोगों को दावत देता है। इससे बचाने के लिए आप बीज या पौधा लगाते समय नीचे बताए गए तरीके को अपना सकती हैं। कोशिश करें कि किसी बड़े स्पेस वाले कंटेनर या जमीन पर सब्जी के पौधों को उगाएं। अगर आपके घर पर कूलर की टंकी बेकार पड़ी है, तो आप इसमें पौधों को ग्रो कर सकती हैं।

- सबसे पहले जरूरत के अनुसार जगह लेकर उसमें 1 मीटर चौड़ी और जमीन से 15 से 20 सेमी ऊंची क्यारियां बनाएं।
- इसके बाद खुरपी का मदद से क्यारी के किनारे की मिट्टी को नरम बनाने के लिए गोंड़े। अगर आपके घर में जमीन पर बागवानी करने का स्पेस हैं, तो फावड़े की मदद से जुताई करें।
- अब क्यारी की मिट्टी के बीच में बीजों को बोएं। बीजों को बोते वक्त उनके बीच की दूरी का खास ख्याल रखें।
- बीज लगाने के बाद राख या मिट्टी से न ढकें बल्कि खाद, मिट्टी और रेत के मिश्रण से एक लेयर से ढक दें। इसके बाद सूखी घास की पतली परत से कवर करें। इसके बाद पानी का छिड़काव करें।
- बीजों को लगाने के बाद इसके बाद लगातार इसकी देखरेख करें। सफेद धागा या अंकुरण दिखाई देने पर घास को हटा दें।
- टमाटर के पौधों को सफेद कीटों से बचाने के लिए इसे 2 फीट की ऊंचाई पर मलमल के कपड़े को बांधे। साथ ही हर दो दिन में पानी का छिड़काव करें।
- इस तरीके से आप हर प्रकार के सब्जियों के पौधों को उगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Grow Chia Seeds in Water: बिना मिट्टी के भी चिया सीड्स उगाने के ये हैं मजेदार तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।