Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

मानसून के बीच बीजों की मदद ऐसे ग्रो करें वेजिटेबल प्लांट्स, टोकरी भर मिलेगी सब्जी

Monsoon Vegetable Gardening Hacks: मानसून के मौसम में आप अपने बगीचे में हरी सब्जियों के साथ गाजर, मूली इत्यादि उगा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन्हें ग्रो करने का तरीका।   
Updated:- 2024-06-29, 18:30 IST
image

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो आपको पता ही होगा कि हर मौसम में सब्जियों के खेती अलग होती है। कुछ पौधे गर्मी के मौसम में ठीक तरीके से उगते हैं तो वहीं कुछ पौधे ठंड व बरसात के मौसम में अच्छी तरह से ग्रो करते हैं। अगर आप मानसून के मौसम में अपने बगीचे में सब्जी के पौधे उगाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस सीजन किन वेजिटेबल की प्लांट्स को लगाना उचित रहेगा। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन वेजिटेबल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप बीज की मदद से आसानी से लगा सकती हैं। 

मानसून के मौसम बीज की मदद से ऐसे ग्रो कर सकते हैं प्लांट्स

How to grow vegetable with seeds

हम सभी अक्सर अपने बगीचे में किसी भी पौधे को लगाने के लिए सीड्स, कलम या फिर बेबी प्लांट्स का उपयोग करते हैं। इसके बिना इन्हें ग्रो कर पाना मुश्किल भरा काम है। पौधे न सिर्फ मन को खुश करते हैं बल्कि उस एरिया को भी खुबसूरत बनाता है जहां ये लगे होते हैं। चलिए जानते हैं इस मौसम में उगने वाले पौधे के बारे में पूरी जानकारी।

इसे भी पढ़ें- बारिश के दौरान बगीचा रहेगा एकदम हरा-भरा, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

टमाटर उगाने के लिए तरीका 

  • इसे उगाने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां टमाटर के पौधों को 5-6 घंटे तक डायरेक्ट सूरज की किरणें मिल सके।
  • इस प्लांट को आप 21 से 27 डिग्री के बीच के तापमान में उगा सकते हैं।
  • बीजों को गमले के मिश्रण में लगभग 1/4 इंच गहराई पर तथा 3-4 इंच की दूरी पर बोएं।
  • अच्छी ग्रोथ के लिए पौधे में हेल्दी खाद डालें। 

खीरा उगाने के लिए करें ये काम

cucumber plant

  • खीरा उगाने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां पर इसके पौधे को भरपूर धूप मिल सके। 
  • नम और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का चयन करें। 
  • बीजों को लगभग 1 इंच गहराई पर तथा 2-3 इंच की दूरी पर पंक्ति में बोएं।
  • अगर आप घर में खीरे का पौधा उगाना चाहते हैं, तो पौधों को ट्रेलिस से सहारा दें।

ऐसे ग्रो करें मूली का पौधा

Raddish plant growing tips

  • मूली के पौधे को कम धूप पसंद होती है,इसलिए ऐसी जगह चुनें जहां पर छाया के साथ हल्की धूप भी मिल सके।
  • बीजों को ढीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं। लेकिन उससे पहले मिट्टी की सतह को साफ कर लें।
  • बीजों को 1/2 इंच गहराई पर और 2 इंच की दूरी पर बोएं। ये 5 दिनों के बाद अंकुरित होने लगते हैं।

बीज की मदद से कैसे ग्रो करें मिर्च का पौधा

Mirch Plants

  • मिर्च के प्लांट को हल्की धूप और छाया की जरूरत होती है। ऐसे में सही जगह का चुनाव करना बड़ा टास्क होता है. 
  • इसके लिए एक ऐसा कंटेनर चुनें जो 3-4 इंच गहरा हो और उसके नीचे के हिस्से में छेद करें।
  • अब बीजों को लगभग 1 इंच की गहराई में लगाएं।
  • मिर्च के कंटेनर को ऐसी जगह पर रखें जहां 5-6 घंटे धूप मिले।
  • अपने पौधों को प्रतिदिन पानी दें और उनकी देखभाल करें।

इसे भी पढ़ें- बारिश में आने वाले कीड़ों से बचाने के लिए पौधों में करें ये तीन उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।