Lemon Gardening Tips: गर्मियों के मौसम में रसीले नींबू से भर जाएगा आपका गार्डन, बस फॉलों करें ये 3 टिप्स

गर्मियों के मौसम में नींबू का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। नींबू शरबत से लेकर मसालेदार सब्जियों में लोग नींबू डालकर खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में तो आपको हर घर में नींबू देखने को मिल जाएगा। लेकिन हर रोज नींबू खरीदने से लोग परेशान हो जाते हैं।
अगर आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, अपने गार्डन में ही नींबू का पौधा लगा लीजिए। एक बार लगाया गया पौधा आपको कई महीनों तक रसीले नींबू भर-भर के देगा। नींबू का पौधा एक बार आपने लगा दिया, तो इस गर्मी आपको नींबू मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नींबू का पेड़ कैसे लगाएं? और इसकी देखभाल कैसे करें।
नींबू का पौधा कैसे लगाएं?

- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़े गमले की जरूरत होगी।
- आप चाहें, तो घर में खराब बाल्टी या खराब टब में नींबू का पौधा लगा सकते हैं।
- अब गमले में मिट्टी भरे और पानी डालें।
- मिट्टी को अच्छे से गिला करें, ध्यान रखें कि मिट्टी को कीचड़ जैसा गीला नहीं करना है।
- मिट्टी में उतना ही पानी डालें, जिससे उसमें नमी बनी रहे।
- मिट्टी में खाद डालना न भूलें
- पौधों के लिए सबसे अच्छा खाद फलों से बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
ऑर्गेनिक नींबू के बीज का यूज करें
- मिट्टी तैयार करने के बाद आपको इसमें ऑर्गेनिक नींबू के बीज का यूज करना है।
- एक बार में 5 से 10 नींबू के बीज लगाने के बारे में सोचें।
- ऐसा करने से आपको ढेर सारे नींबू पौधों में मिलेंगे।
- लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए गमला बड़ा होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- किस तरह के पौधों में सबसे ज्यादा आते हैं फूल, गार्डन में लगाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 प्लांट
मिट्टी में बीज डालने से पहले करें ये काम

- बीज के ऊपर आपको एक चिपचिपी परत नजर आएगी। इसे हटाने के लिए आप पानी से अच्छे से धो लें।
- अगर आप तेजी से पौधा बड़ा होता हुआ देखना चाहते हैं, तो रात में बीज को गुनगुने पानी में डाल दें।
ध्यान रखें ये बातें
- नींबू के पौधे को धूप की जरूरत होती है, लेकिन इसमें पानी की कमी नहीं होना चाहिए।
- साथ ही, पौधे की मिट्टी अधिक गीली भी नहीं होनी चाहिए।
- पौधे को जल्दी ग्रोथ के लिए इसमें ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें।
- अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका पौधा जल्दी ही फल देने लगेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।