फल से ही उगाएं अंगूर का पौधा, तरीका है बहुत सिंपल

अंगूर खाना भला किसे पसंद नहीं होगा, खट्टे मीठे अंगूर मार्केट में तीन रंग के मिलते हैं। लाल, हरा और काला रंग का यह अंगूर स्वाद और स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होता है। घर में चाहे कितने सारे अंगूर क्यों न आ जाए बच्चे और बड़े सभी झटपट खाकर खत्म कर देते हैं। अंगूर को लेकर लोगों के मन में यह Myth था कि अंगूर तो विदेश और दूसरे राज्यों से आता है। लोगों को लगता था कि यह सेब की तरह सभी तरह की मिट्टी और जलवायु में आसानी से नहीं लगाया जा सकता। लेकिन अब टेक्नोलॉजी और कृषि विज्ञान इतना विकसित हो चुका है कि आप आसानी से ही अपने गार्डन एरिया में अंगूर का पौधा लगा सकते हैं। अंगूर का पौधा लगाने का आज हम आपके साथ एक बेहतरीन तरीका शेयर करेंगे, जिससे न आपको बीज खरीदना पड़ेगा और न ही नर्सरी से अंगूर का पौधा। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं, अंगूर का पौधा लगाने का यह तरीका।
फल से कैसे लगाएं अंगूर का पौधा (How to Grow Grapes Plant With Fruit)

- अंगूर के पके हुए फल (पीले रंग के)
- एलोवेरा
- डिस्पोजल या प्लास्टिक के गिलास
- 3 अगरबत्ती स्टिक
- पानी
फल से पौधा उगाने का तरीका (How to Grow Grapes Plant)
- फल से पौधा उगाना आसान है, इसके लिए 3-4 पके हुए बड़े और पीले रंग के अंगूर के फल लें।
- अब एलोवेरा को छीलकर उसके जेल को चाकू की मदद से काटकर अलग निकाल लें।
- एलोवेरा जेल को अंगूर के डंठल वाले भाग पर डंठल निकालकर लगाएं और बीच में अगरबत्ती स्टिक घुसाएं।
- अगरबत्ती स्टिक अंगूर के फल को डिस्पोजल में स्टैंड करने के लिए लगा रहे हैं।
- अब बचे हुए एलोवेरा जेल को डिस्पोजल के पानी में डालकर घोल लें।
- तीनो-चारो स्टिक में अंगूर घुसाने के बाद उसे पानी में डुबोकर छोड़ दें।
- डिस्पोजल को 15-20 दिन के लिए अच्छी रौशनी आने वाली जगह पर रखें।
इसे भी पढ़ें: Pineapple के ऊपरी भाग से उगा सकते हैं पौधे, जानिए कैसे
- अंगूर के फल वाले डिस्पोजल को हिलाएं-डुलाएं नहीं, नहीं तो जड़ नहीं आएगी।
- 15-20 दिनों में अंगूर के फल से जड़ आ जाएगी तब उसे आपको मिट्टी में लगाना है।
- गमले या गार्डन के मिट्टी की अच्छे से गुड़ाई करने के बाद गोबर या वर्मीकंपोस्ट डालकर मिक्स करें।
- अब मिट्टी में अंगूर के फलों के जड़ वाले हिस्से को दबाएं और मिट्टी से ढक दें।
- जब तक फल से पत्ते न आ जाए अंगूर के जड़ों में ज्यादा पानी न डालें, नहीं तो जड़ सड़ सकती है।
- भरपूर धूप मिले ताकी पौधे की ग्रोथ तेजी से हो।
- अंगूर का नाल या बेल होता है इसलिए उसे बढ़ने और सहारे के लिए उचित व्यवस्था करें।
इसे भी पढ़ें: फूलों से भर जाएगा गुलदाउदी का गमला, बस पानी में मिलाकर डालें ये एक चीज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
(Image Credit Youtube (Gardening Ideas tv, Risky Garden, Dian Garden Tips)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।