Garden Tips: घर पर आप भी आसानी से उगा सकते हैं चने का साग, बस फॉलो करें ये टिप्स

सर्दियों के मौसम में साग खाने का एक अलग ही मजा है। ठंड के मौसम में तो लगभग हर भारतीय घरों में खाने में साग की सब्जी बनाई जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि साग ना सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में बहुत सारी वैरायटी का साग आसानी से मार्केट में मिल जाता है।
मगर साग तभी अच्छा लगता है जब वो ताजा होता है। अगर साग रखा हुआ होता है तो खाने में मजा नहीं आता...इसलिए कुछ लोग मार्केट से साग खरीदने की बजाय घर का इस्तेमाल करते हैं। जी हां, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घर पर साग उगाना पसंद करते हैं।
ऐसे में अगर आप भी घर पर साग लगाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से घर पर आसानी से चने का साग लगाया जा सकता है। तो चलिए आइए विस्तार से इस लेख में जानते हैं।
बीज से लगाएं चने के साग का पौधा
आप घर पर चने के साग का पौधा लगा सकते हैं, इसके लिए आपको बस मार्केट से चने के साग के बीज खरीदने की जरूरत होगी। हालांकि, आपको हर क्वालिटी में साग के बीज मिल जाएंगे, जिसका चुनाव आप अपनी पसंद के हिसाब से कर सकते हैं।
सामग्री
- कंटेनर
- मिट्टी
- बीज
- पानी
पौधा लगाने का तरीका
- पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर का चुनाव करें, जिसमें आप अपने किचन में लगाना चाहती हैं।
- इसके बाद एक बाउल में 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) मिला लें।
- अब इसमें आप पौधे का बीज लगा दें। बीज को लगाने के बाद आप पौधे में पानी डाल दें।
- आप उचित मात्रा में पौधे में अच्छी तरह से पानी डालें क्योंकि शुरुआत में मिट्टी सुखी होती है।
इसे जरूर पढ़ें- Garden Tips: घर पर आप भी आसानी से कुछ इस तरह उगाएं बथुआ साग
कटिंग से लगाएं चने के साग का पौधा
आप साग का पौधा कटिंग से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको साग के पौधे की कटिंग की जरूरत होगी, जिसे आप मिट्टी में लगा सकते हैं। कहा जाता है कि कटिंग में आपको जड़ वाली साग का ही चुनाव करें, जिसे आप नीचे बताए गए स्टेप्स से लगा सकते हैं।
सामग्री
- गमला
- मिट्टी
- पौधे की कटिंग
- पानी
इसे जरूर पढ़ें- विंटर में कुछ इस तरह घर पर आप भी उगाएं पालक
पौधा लगाने का तरीका
- पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप एक गमले का चुनाव करें, जिसमें आप अपने किचन में लगाना चाहती हैं।
- इसके बाद एक बाउल में 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) मिला लें।
- अब इसमें आप पौधे की कटिंग लगा दें। कटिंग को लगाने के बाद आप पौधे में पानी डाल दें।
- आप उचित मात्रा में पौधे में अच्छी तरह से पानी डालें क्योंकि शुरुआत में मिट्टी सुखी होती है।
इन 2 तरीकों से आप चने के साग का पौधा लगा सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसा जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।