घर से सरपट भागेंगे चूहे, बस बिल के पास रख दें यह 1 पुड़िया...खत्म हो सकता है Mouse का आतंक

What Home Remedy Stops Rats: घर में चूहे आना काफी आम हो चुका है। लगभग हर घर में चूहों की समस्या देखने को मिलती है। किचन में चूहों का आतंक सबसे ज्यादा होता है। चूहे घर की सभी चीजों को बर्बाद कर देते हैं। कभी खाने की चीजें खराब कर देते हैं, तो कभी अलमारी में घुसकर महंगे कपड़ों का नाश कर देते हैं। अगर ध्यान ना दिया जाए, तो ये घर की कई कीमती चीजों को कुतर देते हैं। कई बार तो चूहे अलमारी में पड़े पैसों को भी कुतर देते हैं। इसके बाद दुख मनाने के अलावा, कुछ नहीं बचता।
बहुत से लोग चूहों को मारना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें घर से बाहर भगाने वाले नुस्खों की खोज करते हैं। अगर आप भी चूहों को मारे बिना, घर के बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं, तो यह काफी आसान है। आपको अपने किचन में ही पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानें, घर से चूहों को भगाने के लिए क्या करें? चूहे भगाने की सबसे अच्छी दवा कौन-सी है?
यह भी देखें- घर में चूहों ने मचा रखी हैं खलबली, तो इन नायाब नुस्खों से दूर भगाएं
चूहे भगाने का सामान
- लौंग
- लाल मिर्च पाउडर
- दालचीनी
- चक्रफूल/स्टार अनीस
चूहे भगाने वाली पुड़िया कैसे बनाएं?
चूहों ने अगर आपकी नाक में दम कर दिया है, तो उन्हें भगाने के लिए आप एक नेचुरल पुड़ियां या पोटली तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक नेट के कपड़े का टुकड़ा लेना है। इस कपड़े में लौंग की 5-7 कलियां, दालचीनी का एक टुकड़ा, लाल मिर्च पाउडर और 3-4 चक्रफूल डालने हैं। इन सभी चीजों को मिक्स करके नेट की पोटली में डालें। इसमें अच्छे से गांठ लगा लें। अब आपकी चूहों को भगाने वाली पोटली बनकर तैयार है।
घर से चूहों को कैसे भगाएं?
चूहों को भगाने के लिए आपको ऐसी छोटी-छोटी 4-5 पोटली बनानी होगी। इनको उन जगहों पर रख दें, जहां भी चूहे ज्यादा दिखते हैं। अगर घर में चूहों के बिल हैं, तो वहां भी इनको रख दें। इस तरीके से आप बिना किसी टॉक्सिक केमिकल के ही चूहों को भगा सकते हैं।
चूहों को भगाने के उपाय
- आप चूहों को भगाने के लिए कपूर की गोलियां का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे घर के कोनों में रखने से चूहे दूर रहते हैं।
- इसके अलावा, घर में जहां भी चूहे आते हैं, वहां तेजपत्ता रख दें। इससे भी चूहे घर से बाहर भाग जाएंगे।
यह भी देखें- चूहे भगाने वाली ये स्मार्ट ट्रिक दिखाएगी असर, इंटरनेट का ये वायरल तरीका आएगा बहुत काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।