घर में चूहों का होना किसी परेशानी से कम नहीं है। खासकर अगर ये छोटे-छोटे बच्चे हों, तो इन्हें पकड़ना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ये चूहे घर में खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कपड़ों, किताबों और जरूरी कागजातों को भी कुतर देते हैं। इनसे कई बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। बाजार में चूहे मारने की कई दवाएं या जहर उपलब्ध हैं, लेकिन ये घर के बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। साथ ही, इससे चूहे मर जाते हैं और मरे हुए चूहों की बदबू पूरे दिन परेशान करती हैं। ऐसे में, अगर आप चूहों से बिना मारे छुटकारा पाना चाहते हैं, खासकर उनके छोटे बच्चों से, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। अगर आप अहिंसक तरीके से अपने घर को चूहा-मुक्त बनाना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसा 100% कारगर और सुरक्षित तरीका बताएंगे, जिससे चूहे के छोटे-छोटे बच्चे भी आपके घर से दूर भाग जाएंगे। यह उपाय इंसानों और पालतू जानवरों के लिए भी सुरक्षित है। साथ ही, यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है। आइए घर से चूहे भगाने के इस अचूक तरीकों के बारे में जान लेते हैं।
घर में चूहे और उनके छोटे बच्चों को बिना मारे भगाने के कई प्रभावी और सुरक्षित तरीके हैं। इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजों का उपयोग कर सकती हैं, जिनकी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इनमें से एक सबसे कारगर उपाय है- पुदीने का तेल। इसके इस्तेमाल से आप अपने घर को साफ और चूहा मुक्त बना सकती हैं। पुदीने के तेल की गंध मनुष्यों को ताजगी भरी लग सकती है, लेकिन चूहों के लिए यह बहुत तीखी और असहनीय होती है। चूहों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है।
दरअसल, पुदीने की तेज महक उनके श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है और उन्हें उस जगह से दूर भागने पर मजबूर कर देती है। यह एक प्राकृतिक उत्पाद है, इसलिए बच्चों, पालतू जानवरों और घर के वातावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। आपको साफ बता दें कि यह चूहों को मारता नहीं है, बल्कि उन्हें आपके घर से दूर भगा देता है, जिससे आपको मरे हुए चूहे को ठिकाने लगाने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- चूहों ने कर दिया है नाक में दम, इंटरनेट की इस वायरल ट्रिक की मदद से पाएं राहत
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- पुराने जमाने के इस तरीके से सरपट भागेंगे चूहे, 1 गिलास वाले हैक से फ्री में मिलेगा छुटकारा
इसे भी पढ़ें- फर्श पर घूमते ही नहीं... छिपे चूहे भी निकलकर जाएंगे भाग, अगर इन 5 चीजों से बने घोल का करती हैं छिड़काव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।