ठंड के मौसम में कपड़ों को सुखाना एक बड़ा काम है। अगर आपके घर में वॉशिंग मशीन नहीं है, फिर तो यह काम और भी ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि ठंड में वूलन के कपड़ों को सुखाना एक बड़ा टास्क होता है। पिछले कुछ समय से धूप नहीं निकलने की वजह से कपड़ों को सुखाना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है।
लोग दिन में तो कपड़ों को छत या बालकनी में सूखने को डाल देते हैं, लेकिन रात होते ही उन्हें कपड़ों को घर में लेना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कपड़े अगर रात पर घर के बाहर रहेंगे, तो ठंड में ओस पड़ने पर और ज्यादा भीग जाएंगे। लेकिन मोटे कपड़े ठंड में तीन से चार दिनों में भी नहीं सूख पाते हैं।
जिससे इन कपड़ों में से अजीब से बदबू आने लगती है। जब आप इन कपड़ों को घर के अंदर टांगते हैं, तो इससे कमरा भी अजीब बदबू मारने लगता है। अगर आप भी गीले कपड़ों की बदबू से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। क्योंकि इन टिप्स की मदद से आपके कपड़ों में से बदबू नहीं आएगी। साथ ही आपका घर भी फ्रेश रहेगा।
अगरबत्ती का करें इस्तेमाल (Easy Tips To Get Rid Of bad Smell)
ठंड के मौसम में कपड़ों में से बदबू आना आम बात होती है। क्योंकि वूलन के कपड़ों को अच्छी तरह से धूप नहीं मिल पाता है। इसके लिए आप कपड़ों की बदबू को अगरबत्ती से दूर कर सकते हैं। आपने पहले जमाने में देखा होगा कि महिलाएं अपने बालों को खुशबू देने के लिए अगरबत्ती के धूएं का इस्तेमाल करती थी।(वॉश बेसिन को साफ कैसे करें)
इसी तरह आपको गीले कपड़ों के साथ भी करना है। आप एक गोल आकार के बर्तन में अगरबत्ती रखें और इसे ऐसे ढक्कन से ढंकें, जिसमें छेद हो। अब आप गीले कपड़ों को इसके ऊपर लटका दें। ध्यान रखें के बर्तन को अच्छे से ढकने के बाद कपड़े को ऊपर लटकाएं, वरना आपके कपड़े जल सकते हैं। इस तरह अगरबत्ती की खुशबू से कपड़ों से अजीब सी बदबू गायब हो जाएगी और कमरे में भी अजीब स्मेल नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें: इन कारणों से आती है बाथरूम से बदबू, दूर करने के लिए अपानएं ये हैक्स
नीम के पत्ते आएंगे काम
नीम के पत्ते भी कपड़ों से आने वाली अजीब बदबू और कमरे में फैली अजीब बदबू को दूर करेंगे। इसके लिए आपको नीम के पत्तों को कपड़े के बीच में लटका कर रख देना चाहिए। साथ ही कमरे में भी आप नीम के पत्तों को यहां-वहां रख दें। ऐसा करने से नीम कमरे की बदबू दूर हो जाएगी।(घर पर रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं?)
इसे भी पढ़ें- बाथरूम से आ रही बदबू से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम
डेटॉल का करें इस्तेमाल
अगर आप देख रहे हैं कि कपड़ों में से धूप नहीं मिलने की वजह से अजीब सी बदबू आने लगी है, तो डिटॉल इसमें आपकी मदद करेगा। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में आधा ग्लास पानी भरें और इसमें डेटॉल एक ढक्कन मिलाएं। इसके बाद आप स्पे को कपड़ों पर छिड़कें।
ऐसा करने से कपड़ों की अजीब से बदबू खत्म हो जाएगी और आपका कमरा भी फ्रेश-फ्रेश महकने लगेगा। इसके सिवा आप कपड़े धोते समय भी डेटॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से धूप नहीं मिलने पर भी कपड़े अजीब सी बदबू नहीं देंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों