Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

मानसून में घर में गोजर आने लगे हैं तो अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

घर में गोजर आने लगे हैं या फिर निकल रहे हैं तो आप इन घरेलू उपायों को फॉलो करके छुटकारा पा सकते हैं।  
Updated:- 2022-08-08, 14:34 IST
image

देश के लगभग सभी हिस्से में मानसून का मौसम है। इस मौसम को कई लोग पसंद भी करते हैं तो यह मौसम कई परेशानियों को भी लेकर आता है। मानसून के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी कीड़ों का घर में आना होता है। उड़ने वाली चीटियां, मच्छर आदि कई कीड़े मानसून में अधिक लगते हैं। इस मौसम में गोजर भी घर में पाए जाते हैं।

दरअसल, गोजर एक बरसाती कीड़ा है जो आमतौर पर निकलते रहते हैं। कई बार यह नाली या फिर खिड़की से घर के अंदर पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बरसात के मौसम में गोजर से परेशान रहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गोजर को घर से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

कहां-कहां होते हैं गोजर 

Ways To Get Rid Of Millipedes From Home

गोजर को भगाने से पहले यह जान लेते हैं कि गोजर मुख्य रूप से किस स्थान हो पाए जाते हैं। 

  • आपको बता दें कि जोगर गार्डन और सड़े-गले पत्तों पर आसानी से इन्हें देखा जाता है।
  • अगर किचन का कचरा घर के बाहर ही फेंकते हैं वो वहां भी हो सकते हैं।
  • घर का ऐसा स्थान जहां अंधेरा हो, जैसे-स्टोर रूम।
  • बाथरूम की नाली या फिर किचन की नाली से भी यह घर में पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बाथरूम के नल में लगी जंग को 5 मिनट में साफ करता है ये नुस्खा

गोजर से छुटकारा पाने का तरीका 

How To Remove Millipedes with baking soda

घर से गोजर को दूर रखने के लिए आप 1 नहीं बल्कि बल्कि कई टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद कभी भी घर के अंदर गोजर नहीं आएगा। इसके लिए फॉलो करें ये टिप्स-

बेकिंग सोडा और नमक का करें इस्तेमाल 

  • सबसे पहले 1/2 लीटर पानी में 3 चम्मच नमक और 2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लीजिए और बाथरूम की नाली या किचन की नाली में डाल दीजिए।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार करें। इससे मानसून में कभी भी गोजर नहीं आयेंगे।

इसे भी पढ़ें: मानसून में उड़ने वाली चींटियों से परेशान हैं तो आजमाएं ये टिप्स

 

केरोसिन ऑयल का करें इस्तेमाल 

Millipede Dur Karne Ke Upay

केरोसिन ऑयल एक ऐसा तरल पदार्थ है जिकसी तेज महक के चलते गोजर से लेकर अन्य कीड़े भी आसानी से दूर भाग जाते हैं। इसके इस्तेमाल से बरसात के मौसम में उड़ने वाली चीटियों को भी आप घर से भाग सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 1 मीटर पानी में 1 कप केरोसिन ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर गार्डन, पौधे और घर के किनारे-किनारे इसका छिड़काव कर दें।
  • इसकी तेज महक के चलते जोगर कभी भी घर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks,branchcms)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।