गार्डन में लगने वाले मग्गोट कीड़े को भगाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

गार्डन में कई तरह के कीड़े लगते रहते हैं। कई कीड़ों की वजह से पौधे जल्दी ही ख़राब भी हो जाते हैं या फिर मर जाते हैं। इसलिए समय-समय पर पौधे पर कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहना चाहिए।
लेकिन कई बार पौधे में ऐसे कीड़े लगने लगते हैं जो जल्दी से भागने का नाम नहीं लेते हैं। इन्हीं कीड़ों में से एक कीड़ा है मग्गोट, जो पौधे को जड़ से बहुत जल्दी खराब कर देते हैं।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गार्डन में लगने वाले मग्गोट कीड़े को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

वैसे तो घर की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया है। इसके इस्तेमाल से पौधे में लगने वाले मग्गोट कीड़े को भी आसानी से भगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सिर्फ मग्गोट कीड़े ही नहीं बल्कि अन्य कीड़े भी जल्दी भाग सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले 1/2 लीटर पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में 1 चम्मच नमक को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- सामग्री मिक्स करने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें और पौधे की जड़ और पत्तों पर अच्छे से छिड़काव कर दें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम 2 बार को ज़रूर फॉलो करें।
- इस मिश्रण को पौधे की मिट्टी में डालकर भी मिक्स कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जब गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके से मूली उगा सकते हैं तो बाज़ार से क्यों खरीदना
केरोसिन तेल का करें उपयोग

गार्डन से मग्गोट कीड़े को भगाने के लिए केरोसिन का तेल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी तेज गंध के चलते मग्गोट कीड़े कुछ ही देर में भाग सकते हैं, क्योंकि मग्गोट केरोसिन की तेज गंध सहन नहीं कर पाते हैं। केरोसिन तेल इस्तेमाल करने के टिप्स-
- इसके लिए 1-2 कप केरोसिन के तेल को स्प्रे बोतल में भर लें।
- अब स्प्रे का छिड़काव पौधे के आसपास कर दें। इसकी तेज गंध से मग्गोट कीड़े भाग खड़े होंगे।
- आप चाहें तो पौधे की मिट्टी में 1-2 चम्मच केरोसिन तेल को मिट्टी को लूज कर दें।
- अगर मिट्टी में मग्गोट कीड़े मौजूद होंगे तो तुरंत ही भाग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: घर या गार्डन में कैटरपिलर आने लगे हैं तो इस 1 उपाय से पाएं छुटकारा
नीम का तेल करें उपयोग

बेकिंग सोडा और केरोसिन तेल के अलावा नीम के तेल का इस्तेमाल करके भी आप गार्डन से मग्गोट कीड़े को भाग सकते हैं। नीम तेल के कड़वेपन के चलते पौधे की मिट्टी, फूल या पत्तों पर मौजूद कीड़े भाग जाएंगे। नीम तेल की जगह आप नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- 1/2 लीटर पानी नीम का तेल मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को पौधे पर अच्छे से छिड़काव कर लें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम 2 बार ज़रूर करें।
- अगर आप नीम पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले नीम के पत्ते और एक कप पानी को मिक्सर में डालकर महीन पीस लें।
- अब इस मिश्रण को छान लें और इसका छिड़काव कर दें।
- इस प्रक्रिया को भी सप्ताह में 2 बार ज़रूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(saymedia)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।