Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:53 PM IST

मानसून में लकड़ी फूलने से नहीं बंद हो चिटकिनी तो अपनाएं ये कारगर टिप्स

मानसून में लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों में काफी ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इसके लिए आपको क्या करना चाहिए।  
Updated:- 2024-07-02, 13:58 IST
image

मानसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इन दिनों लकड़ी फूलने से दरवाजे और खिड़कियों में दिक्कत आने लगती है। ज्यादातर देखा गया है कि दरवाजों और खिड़कियों को खोलने और बंद करने के बाद इससे आवाज आने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको बताएंगे कि आप इस दिक्कत से कैसे निजात पा सकती है। 

दरवाजों में तेल डालें

use oil for door

दरवाजों को खोलने और बंद करने के दौरान जो आवाज आ रही हैं उसे बंद करने के लिए आपको दरवाजों में तेल डालना चाहिए। अगर आप अच्छे से तेल डालती है तो इससे आवाज आना बंद हो जाएगा। साथ ही दरवाजे खोलने और बंद करने में दिक्कत भी नहीं होगी। 

चिटकिनी में साबुन लगाएं

how to repair door lock handle

चिटकिनी काफी ज्यादा टाइट हो गई है जिससे दरवाजे खोलने और बंद करने में दिक्कत हो रही हैं तो आपको चिटकिनी में साबुन लगाना चाहिए। अगर आप दो या तीन बार चिटकिनी में साबुन लगाती हैं तो यह समस्या ठीक हो जाएगी। चिटकिनी हार्ड होने के कारण यह दिक्कत आती है। 

इसे भी पढ़ें- बिना पैसे खर्च कर लकड़ी की मदद से सजाएं घर

पेट्रोलियम जेली 

पेट्रोलियम जेली मोम और खनिज तेलों का मिश्रण होता है। ऐसे में अगर मानसून में आपके घर के दरवाजे- खिड़कियां खोलने में दिक्कत हो रही है तो आपको पेट्रोलियम जेली को चिटकिनी के साथ दरवाजों के नट बोल्ट पर लगाना होगा। इससे आपके टाइट दरवाजों के छिटकिनी सॉफ्ट हो जाएगी। ऐसे में आप आसानी से इसे खोल और बंद कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर पर पड़ी पुरानी लकड़ी से बनाएं ये चीजें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।