आपके बजट में MBA: ये हैं आपके लिए कुछ उपयोगी टिप्स

भारत में एमबीए करने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको बता दें कि किसी भी प्राइवेट कॉलेज में एमबीए करने की फीस तकरीबन 10 से 15 लाख होती हैं। हालांकि, एमबीए करने के बाद आपको अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। अगर आपके पास इतना पैसा नहीं है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कम फीस में भी आसानी से एमबीए का कोर्स कर सकती हैं।
सरकारी संस्थान से करें
सरकारी संस्थान के जरिए अगर आप एमबीए की पढ़ाई करती हैं तो आप काफी कम फीस में एमबीए कर सकती हैं। सरकारी कॉलेजों से विद्यार्थी औसतन 50,000 से लेकर 3 लाख के अंदर फीस में एमबीए कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप एडमिशन सरकारी कॉलेज में हो जाता है तो आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। सरकारी कॉलेजों में एमबीए में दाखिले के लिए विद्यार्थी को प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है।
स्कॉलरशिप के जरिए करें पढ़ाई
आपको एमबीए के लिए स्कॉलरशिप भी मिल सकता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप के तहत आपको 2 साल के लिए 2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह केवल भारतीय नागरिक को मिलती हैं। आईडीएफसी द्वारा जारी एमबीए कॉलेजों की सूची में से किसी में नामांकित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकता है।(टॉप 5 स्कॉलरशिप)
इसे जरूर पढ़ें- MBA के लिए बेस्ट हैं ये कॉलेज, यहां से कर ली पढ़ाई तो मिलेगा अच्छा पैकेज
कम फीस वाले एमबीए कॉलेज
- फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, फीस 1 लाख 94 हजार
- जीजीएसआईपी दिल्ली, फीस 59 हजार
- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, फीस 32 हजार
- SIMSREE मुंबई, फीस 1 लाख 36 हजार
- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, फीस 1 लाख 28 हजार
- जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, फीस 6 लाख
- दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फीस 3 लाख 50 हजार
इसे जरूर पढ़ें- दि ल्ली में करना चाहते हैं एमबीए का कोर्स, जानिए बड़े संस्थानों में फीस क्या है
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।