बिना वकील के अपना केस लड़ें, जानें नियम और टिप्स

जैसे ही किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज होता है तो तुरंत वकील की मदद ली जाती है, लेकिन अगर आपकी मदद कोई भी वकील नहीं कर रहा है, तो ऐसे में आप अपने केस खुद लड़ सकती हैं।   
Updated:- 2023-07-07, 17:31 IST
image

कई बार ऐसा भी हो जाते है जिनमें वकील केस को सही तरह से नहीं लड़ता है या फिर उनकी फीस बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में लोगों को यह समझ नहीं आता है कि वह क्या करें? चलिए इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं। अगर आपके साथ कभी भी ऐसा होता कि आपको कोई वकील नहीं मिल रहा है तो आप अपना केस खुद भी लड़ सकती हैं। 

कौन सा अधिकार आपको मिलता है? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Appachu Kaul | Legal (@yourinstalawyer)

अपना केस खुद लड़ने का अधिकार आपको संविधान के सेक्शन 32 के एडवोकेट्स एक्ट के अंतर्गत मिलता है। एडवोकेट्स एक्ट 1961 के अनुसार, कोई भी अदालत में अपना केस लड़ सकता है। जज इसके लिए किसी भी व्यक्ति को अपने सामने उपस्थित होने की इजाजत देता है। यह इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि वकील है या नहीं। (हर महिला को जरूर पता होने चाहिए अपने ये 5 कानूनी अधिकार)

क्या केस लड़ने के लिए आपके पास लॉ डिग्री होनी चाहिए?

how to defend your case in court without a lawyer

वकील और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर तान्या के अनुसार, इसके लिए आपको किसी तरह की लॉ की डिग्री लेने की जरूरत भी नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ कंज्यूमर यानी ग्राहक होने की जरूरत होती है। आपको अपना केस समझ में आना चाहिए और कोर्ट में अपने केस से जुड़े प्रूफ भी देने होंगे। इसके साथ-साथ आपको कोर्ट के अंदर होने वाली कार्यवाही के सभी चरणों को अच्छे से समझ कर ही अपना केस लड़ने की परमिशन लेनी होती है। आप जिस भी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर रही हैं उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए और कोर्ट की कार्यवाही के दौरान गलत या फिर अभद्रता नहीं करनी चाहिए। 

 इसे जरूर पढ़ें-पिता की संपत्ति में क्या होते हैं बेटी के अधिकार, जानिए

क्या आप दूसरे व्यक्ति का केस लड़ सकती हैं? 

पावर ऑफ अटॉर्नी के अनुसार, व्यक्ति व्यक्तिगत मुकदमे के लिए अदालत में अपना केस लड़ सकता है, वह बहस कर सकता है। लेकिन वह किसी दूसरे का केस नहीं लड़ सकता है। कोर्ट में खुद का केस लड़नेके लिए आपको बस जज से परमिशन लेनी होती है। इसके साथ ही आपको अपना केस लड़ने के लिए कोर्ट के नियमों के बारे में पता होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- कानूनी प्रावधानों और महिला अधिकारों के बारे में बताकर हमने बढ़ाया आपका आत्मविश्वास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।