धूल से भर गए हैं गद्दे तो ऐसे चुटकियों में करें साफ

कई बार हम गद्दों की सही तरीके से देखभाल नहीं करते हैं जिसके कारण गद्दे में धूल भर जाता है। इससे कई सारी एलर्जी और बीमारी का भी खतरा बढ़ जाता है। घर की सफाई के साथ गद्दे की सफाई करना भी काफ़ी ज़्यादा जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने गद्दे की सफाई मिनटों में कर सकती हैं।
नीम करेगा मदद

- गद्दों की सफाई के लिए आपको नीम के पत्तों की मदद लेनी होगी।
- एक बाल्टी पानी में नीम के पत्तों को डाल कर रात भर छोड़ दें।
- उसी पानी से पत्तों को निकालकर गद्दे की सफाई करें।
- इससे आपका गद्दा साफ भी हो जाएगा और उसमें मौजूद बैक्टीरिया भी ग़ायब हो जाएगी।
- इससे आपके गद्दी की बदबू भी ग़ायब हो सकती है। (इन कामों में करें नीम की पत्तियों का इस्तेमाल)
बेकिंग सोडा की लें लिए मदद

- आपको अपने गद्दों पर बेकिंग सोडा डालना है।
- फिर गद्दे को कुछ देर तक धूप में रखना है।
- इसके बाद गद्दे को अच्छे से झाड़ना है।
- ऐसे में गद्दों से आने वाली बदबू और धूल निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Mattress Washing: बिना ड्राई क्लीन इस तरह से साफ किया जा सकता है गद्दा
कपड़ों का इस्तेमाल करें
- अगर गद्दे में धूल के साथ दाग भी लग गया है तो किसी साफ कपड़े की मदद से साफ करें
- आपको अपने गद्दे को धूप में करीब एक घंटे तक रखना होगा।
- तभी आपके गद्दे से बदबू निकाल पाएगा।
- धूल निकालने के लिए आपको किसी डंडे से गद्दे पर मारना होगा।
- ऐसा आपको खुली जगह पर ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: गंदे तकिए को वाशिंग मशीन में धोने के आसान हैक्स
अगर आपके गद्दे काफ़ी ज़्यादा खराब और बदबूदार हो गए हैं तो आपको इसे किसी एक्सपर्ट की मदद से ही साफ करवाना चाहिए। ऑनलाइन कई ऐसे वेबसाइट है जो गद्दों की सफाई करते हैं। ऐसे में आपके गद्दे नए गद्दे की तरह हो जाएंगे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।