Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर फोटो फ्रेम के ये स्टाइल आपके घर को देंगे क्लासी लुक, मेहमान भी करेंगे तारीफ

दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में हर कोई अपने घर को सजाने के लिए नई-नई तरकीब सोच रहा है। लेकिन लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर सस्ते में कैसे घर को सजाया जा सके। घर को ऐसा क्या लुक दें कि वह सबसे हट कर लगे।
अगर आप भी ऐसे ही किसी आइडिए की खोज पर हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने घरों की दीवारों को सजाकर अपने घर का पूरा लुक ही बदल सकते हैं।
इस तरह के फोटो फ्रेम से सजाएं अपना हॉल
अक्सर लोगों को अपने सोफा रूम सजाने का काफी शौक होता है। कोई भी मेहमान घर में आता है, तो उसे सबसे पहले वहीं बिठाया जाता है। इसलिए रूम की सजावट लोगों के लिए काफी अहम। दिवाली के इस खास पर्व पर हर किसी के घर में मेहमान आते हैं। (दीवारों को ऐसे करें कवर)
ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनका घर सुंदर लगे। इसलिए आप फोटो फ्रेम के इन डिजाइन से अपने हॉल का लुक बदल सकते हैं। इसके लिए आपको फ्रेम सोफा के पीछे डिजाइन करना है। अगर आपके घर की दीवार खराब भी होगी, तो भी फोटो फ्रेम के इस तरह के डिजाइन से आपका घर का लुक बदल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Wall Decoration Ideas: दीवारों की गिरती पपड़ी पर लगाएं ये चीजें, घर लगेगा बेहद खूबसूरत
बेडरूम में इस तरह के फ्रेम का इस्तेमाल करें
अक्सर लोगों को देखा जाता है कि लोग बेडरूम में एक बड़ी तस्वीर अपने बेड के ऊपर लगा देते हैं। लेकिन आप अपने बेड के ऊपर इस तरह से 3 फ्रेम का सेट भी लगा सकते हैं। अगर आप चाहे तो सोफा रूम में लगे फोटो के कोलाज को भी बेड के ऊपर डिजाइन कर सकते हैं। (वॉल डेकोर के आईडियाज)
इसे भी पढ़ें- दीवारों को सीलन से बचाने के लिए करें ये इंतजाम
किचन में इस तरह के फ्रेम का करें इस्तेमाल
अक्सर लोग अपने घर को सजाने में पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन किचन को भूल जाता है। आपका पूरा घर एकदम नए जैसा चमक रहा होता है, लेकिन किचन को कई इज्जत नहीं देते। लेकिन इस दिवाली आप अपने किचन को भी फोटो फ्रेम की मदद से क्लासी लुक दे सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।