Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी के मौके पर बिना पैसे खर्च किए इस तरह से सजाएं झांकी

जन्माष्टमी के शुभ मौके पर आप पेपर और कार्डबोर्ड की मदद से झांकी सजा कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मना सकती हैं।

 
Jhanki Decoration idea

जन्माष्टमी का त्योहार हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, जिसे लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार सेलिब्रेट करती है। यह पर्व देश से लेकर विदेशों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कान्हा के जन्मोत्सव को मनाने के लिए लोग अपने घरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर हर-तरफ सजावट करते हैं। साथ ही कुछ लोग झांकी सजाते हैं। अगर आप भी अपने घर में कान्हा के बाल-लीलाओं की झांकी को सजाना चाहती हैं, तो बिना पैसे खर्च किए नदी, पत्थर, झरना बना सकती हैं।

झांकी के लिए बनाएं बहता हुआ झरना

How to make waterfall with cardboard

जन्माष्टमी के मौके पर आप भगवान का जन्मदिन मनाने के लिए कान्हा की बाल-लीलाओं की झांकी सजा सकती हैं, जिसमें नदी, पहाड़, झरना, पेड़-पौधे , घास-फूस जैसी चीजों से बना सकती हैं।

ऑनलाइन सामान पर अक्सर उसके साथ कार्डबोर्ड आता है। आप घर पर मौजूद कार्डबोर्ड की मदद से आप झरना, पेड़-पौधे और पत्थर बना सकती हैं। झरना बनाने के लिए सबसे पहले गत्ते को पानी के बहाव के डिजाइन में काट लें। अब इस पर पेंट कलर की मदद से झरना डिजाइन कर सकती हैं। इस झरना का लुक देने के लिए सबसे पहले ब्राउन पेपर लें अब उनकी छोटी-छोटी बॉल या लुगदी बनाकर तैयार करें। अब इन सभी लुगदी को एक तरफ से चिकना करें। दूसरी तरफ से टेप लगाकर सारे कोनों को चिकना करें। इसके बाद कार्डबोर्ड पर सफेद टिशू पेपर लगाएं, जब ये सूख जाएं, तो एक के ऊपर एक रखकर किनारे पर चिपकाएं। ऐसा करके आप पत्थरों के बीच से बहता हुआ झरना तैयार कर सकती हैं।

Jhanki Kaise banaye

इसे भी पढ़ें-Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं लड्डू गोपाल का झूला

कार्डबोर्ड से बनाएं पौधा

How to make plant with cardboard

पौधा बनाने के लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड को पेड़ के आकार में काट लें। इसके बाद अब इस पर कार्डबोर्ड को चिपकाएं। इसके अलावा इसके ऊपर हरे रंग का ऊन काटकर चिपकाएं। इसके अलावा आप कार्डबोर्ड को चौकोर हिस्से में काटकर ऊन को छोटा-छोटा काटकर घास की तरह चिपकाएं।

पायरा की मदद से तैयार करें घर

How to make home with payra

अगर आपके घर में पायरा है, तो आप इसकी मदद से आप कान्हा का घर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पायरा को बराबर भाग में काटें, जितना बड़ा आप घर बना रहे हैं। इसे रस्सी के ऊपर रखकर फैलाएं और आइसक्रीम की स्टिक पर चिपकाएं। चारों ओर की दीवार बनाने के बाद इसके ऊपर पायरा की छत बनाएं। इसके अलावा आप थर्माकोल, कॉटन, चावल, आइसक्रीम की स्टिक इत्यादि की मदद से भी झांकी सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Janmashtami Matki Decoration: घर की इन चीजों से सजाएं कान्हा की मटकी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP