Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:19 AM IST

इन खराब चीजों से सजाएं होली पर अपना घर, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

आज के इस आर्टिकल में आपको छोटी-छोटी चीजों से घर सजाने के कुछ आसान उपाय बताएंगे। 
Updated:- 2024-03-14, 18:26 IST
image

होली के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं। लोगों ने होली सेलिब्रेशन के लिए अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी है। होली पर अक्सर लोग अपने घर में पार्टी रखते हैं। पड़ोसियों और परिवार के साथ मिलकर त्योहार सेलिब्रेट करने का मजा ही अलग होता है। लेकिन होली पर महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी होती है कि वह अपने घर की सजावट कैसे करें। होली पर अक्सर लोगों के घरों पर मेहमान भी आते हैं।

इसलिए लोग अक्सर होली पर अपने घर को सजाने के लिए कुछ यूनिक टिप्स चाहते हैं। महिलाओं को होली पर अपने घर की सजावट भी करनी है, लेकिन उन्हें बजट की भी चिंता है। इसलिए ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिससे वह होली पर अपने घर को सुंदर तरीके से सजा सकते हैं। 

माचिस की तिल्ली से सजाएं अपना घर 

Holi Decoration Ideas

(image credit- PR Desi Idea)

  • माचिस की तिल्ली की मदद से आप अपने घरों की दीवारों को सजा सकते हैं। इससे घर सजाना बेहद आसान है। आप ग्लू की मदद से आप मात्र आधे घंटे में ये सुंदर डिजाइन बना सकते हैं। 
  • माचिस की तीलियों की मदद से दरवाजों को सजाने के लिए आप इस तरह का डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं। रंग बिरंगे इस तरह के डिजाइन आपके घर के दरवाजों को सुंदर बनाएंगे। 

  holi ideas

(image credit- aradhya art)

  • ध्यान रखें कि आप इसे बनाने के लिए जली हुई तीलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • माचिस के खाली डिब्बों और तिल्ली की मदद से आप गर के सजावट की चीजें बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इस होली इन 3 चीजों की मदद से करें घर की सजावट

 

प्लास्टिक के बोतल से सजाएं घर

 holi items

आप अपने घर के टेबल को इस तरह के यूनिक तरीके से सजा सकते हैं। तरह-तरह के कार्टून डिजाइन बनाना बोतल पर बेहद आसान होता है। आप पेंट की मदद से बोतल का सजा सकते हैं। इस तरह की चीजें देखकर हर कोई आपकी तारीफ करता रहा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Holi 2021: होली के लिए घर सजाने की आसान टिप्‍स

 

home decoration ideas on holi

अगर आप अपने घर की छत या गार्डन में होली की पार्टी रख रहे हैं, तो आप बोतल की मदद स हैंगिंग गमले बना सकते हैं। भले ही गमले में फूल न हो, लेकिन अगर आप बोतल के रंग-बिरंगे कलर से रंग देंगे, तो यह होली के लिए सबसे यूनिक और सुंदर डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं। 

कांच की बोतल से सजाएं घर 

home decoration ideas o==holi

अगर आप अपने घर को लाइट से सजाना चाहते हैं, तो आप कांच के बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। खराब कांच की बोतल को रंग करके घर सजाना बेहद आसान है। आप इनमें दिवाली पर यूज हुई लाइटों का का डाल कर घर सजा सकते हैं। 

ऑनलाइट शॉपिंग में मिलने वाले डिब्बों का करें इस्तेमाल

Crafty ideas

घर सजाने के लिए आपको बाहर से सजावट का सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। क्योंकि खराब डिब्बे की मदद से आप सजावट की कई चीजें बना सकते हैं। डिब्बे को रंग करके आप इसमें होली के रंग भर सकते हैं। इसके अलावा आप इन डिब्बों से घर में फोटो फ्रेम भी बना सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Crafty youtube

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।