गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे अपने स्मार्टफोन से करें LPG बायोमेट्रिक केवाईसी; देखें पूरा प्रोसेस
-1773732737935.webp)
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश के सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) को अब जरूरी कर दिया है। सरकार के इस कदम से न केवल सब्सिडी की चोरी रुक सकती है बल्कि सभी लाभार्थियों को फायदा पहुंचेगा। अच्छी बात यह है कि इस काम के लिए आपको गैस एजेंसी के चक्कर काटने या लंबी लाइनों में लगने की भी बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन का यूज करके घर बैठे ही इस प्रोसेस को मुफ्त में पूरा कर सकती हैं। ऐसे में इस प्रोसेस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गैस एजेंसी में न जाकर आप कैसे LPG बायोमेट्रिक केवाईसी घर बैठे करवा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
मोबाइल से e-KYC करने के लिए जरूरी ऐप्स क्या है?
ध्यान दें कि घर बैठे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने के लिए आपको अपने फोन में दो खास मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करनी होंगी। पहली आधार फेसआरडी (Aadhaar FaceRD) और दूसरी आपकी गैस कंपनी का ऐप। आधार फेसआरडी की बात करें तो यह यूआईडीएआई (UIDAI) की ऑफिशियल ऐप है जो आपके चेहरे को स्कैन करने में मदद करती है।
-1773732896561.jpg)
वहीं अगर दूसरी एप की बात करें तो यदि आपके पास इंडियन ऑयल का कनेक्शन है तो 'IndianOil ONE', भारत गैस के लिए 'HelloBPCL' और एचपी गैस के लिए 'HP Pay' ऐप डाउनलोड कर सकती हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस क्या हैं?
- बता दें कि केवाईसी पूरा करने का प्रोसेस बेहद आसान है।
- सबसे पहले आप अपनी गैस कंपनी की ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
- अब ऐप के मेन्यू में जाकर 'e-KYC' या 'Re-KYC' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब नियम और शर्तों को स्वीकार करें और फेस स्कैन के बटन पर टैप करें।
- अब 'Aadhaar FaceRD' ऐप एक्टिव हो जाएगा। अब आप अपने चेहरे को कैमरे के सामने सीधा रखें और पलकें झपकाते रहें।
इसे भी पढ़ें - भारत में कितने प्रतिशत आबादी LPG गैस पर निर्भर, अगर सप्लाई में हुई कमी तो देश की रसोई से लेकर अर्थव्यवस्था तक पर क्या असर पड़ सकता है?
- जब स्कैन सक्सेसफुल हो जाएगा तो आपकी फोटो और आधार से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी। अब आप सबमिट करें आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए खास नियम क्या हैं? (Rules for PMUY Consumers)
8वीं और 9वीं रिफिल पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने के लिए साल में एक बार बायोमेट्रिक केवाईसी करना जरूरी है। अगर आप केवाईसी पूरा नहीं करती हैं, तो 7वीं रिफिल तक तो सब्सिडी मिलेगी, लेकिन उसके बाद यह तब तक रुक जाएगी जब तक आप बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं करा लेते।
अच्छी बात यह है कि केवाईसी न होने की स्थिति में भी आपकी गैस सप्लाई यानि सिलेंडर की डिलीवरी बंद नहीं की जाएगी।
All domestic #LPG consumers are required to complete Biometric Aadhaar Authentication (e-KYC).
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 15, 2026
Now verify from the comfort of your home using your Oil Marketing Company’s mobile app and Aadhaar FaceRD app. For more information,
Visit: https://t.co/OOj0dPcuiE
Contact your LPG… pic.twitter.com/GWvIhsjD0m
जरूरी जानकारी
- ऑफिशियल वेबसाइट: https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html
- टोल-फ्री हेल्पलाइन: अपने सवालों के समाधान के लिए 1800 2333 555 पर कॉल करें।
- आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर से भी संपर्क कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - LPG Gas Cylinder की किल्लत या अफवाहों का जोर! 5 महिलाओं से हमने जाना क्या वाकई सिलेंडर मिलने में आ रही है मुश्किल?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।