Toilet Pot Cleaning Tips: टॉयलेट पॉट के किनारे पीले पड़ गए हैं, तो इन टिप्स की मदद से करें साफ

बाथरूम-टॉयलेट की सफाई करना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं। लोग हर दिन ऊपर से तो इसकी सफाई कर लेते हैं, लेकिन अच्छे से सफाई नहीं करने की वजह से बाथरूम और टॉयलेट पीला पड़ने लगता है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या टॉयलेट पॉट साफ करने में होती है।
टॉयलेट पॉट के किनारों और बाउल में नीचे की तरफ हुआ पीलापन जल्दी साफ नहीं होता। इसकी वजह से अगर आपके घर में कोई मेहमान आता है, तो आपको शर्मिंदगी होती होगी। लेकिन अब आपको टॉयलेट पॉट के किनारों पर लगे पीलेपन की वजह से शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से
टूथपेस्ट की मदद से करें साफ
- टूथपेस्ट केवल आपके दांतों का पीलापन ही नहीं बल्कि आपके टॉयलेट पॉट को भी चमका देगा।
- इसके लिए सबसे पहले आप एक खराब बर्तन में टूथपेस्ट लें।
- इसमें आप आप 3 से 4 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- अब आप 1 चम्मच नमक मिलाएं और अच्छे से मिला लें।
- अब हाथ में ग्लब्स या पॉलीथीन बांधे।
- साथ ही, आप चेहरे पर मास्क भी लगा लें।
- अब आप पेंट करने वाले ब्रश की मदद से टूथपेस्ट को टॉयलेट पॉट पर लगाएं।
- इसे आपको पीलेपन वाली जगह पर लगाना है।
- जब यह पेस्ट टॉयलेट सीट पर सूख जाएं, तो इसके चारों तरफ गर्म पानी डालें।
- इस प्रक्रिया के बाद आप देखोगे कि टॉयलेट पॉट का पीलापन पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
- इस प्रकिया से आप अपने बाथरूम में टाइल्स का पीलेपन भी साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- टॉयलेट सीट नीचे से हो गई है पीली, तो इन 3 चीजों की मदद से हो जाएगी चकाचक
ENO की मदद से करें साफ
- ईनो की मदद से टॉयलेट पॉट साफ करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। सबसे पहले आप एक बर्तन में 3 से चम्मच पानी लें।
- अब इसमें एक पैकेट ईनो का मिलाएं।
- इस मिश्रण में आप बर्तन धोने वाला लिक्विड डालें।
- अगर आपके घर में लिक्विड नहीं है, तो आप किसी भी डिटर्जंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि इन चीजों को मिलाकर आपको एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करना है।
- इसके बाद आप इस पेस्ट को टॉयलेट पॉट के उस हिस्से पर लगाएं, जहां पीलापन अधिक है।
- पेस्ट को लगाकर सूखने दें।
- जब यह टॉयलेट पॉट पर सूख जाए, तो धीरे-धीरे इसके चारो तरफ गर्म पानी डालें।
- ध्यान रखें कि आपको पानी डालने हुए अपने चेहरे पर मास्क पहनना है, ताकि बैक्टीरिया गर्म पानी में उड़कर आपके शरीर में न जाए।
- इस तरह टॉयलेट पॉट का पीलापन साफ करना बेहद आसान है।
इसे भी पढ़ें- बाथरूम में रुकता है पानी तो डालें बस ये एक चीज, परेशानियां पल भर में हो जाएंगी दूर
सिरका और बेकिंग सोडा की मदद से करें साफ
- इसके लिए आपको पहले टॉयलेट पॉट के किनारे पर सिरका डालना है।
- इसके बाद आप इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- आधे घंटे बाद आप टॉयलेट पॉट के किनारों पर गर्म पानी धीरे-धीर डालें और ब्रश की मदद से रगड़ें।
- ऐसा करने से टॉयलेट सीट के किनारों पर लगा पीलापन खत्म हो जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।