घर की महंगी सफेद टेबल पर लग गए हैं दाग? इस 1 घोल से होंगे साफ...मिनटों में गायब होगा हर निशान

How To Remove Stain From White Table: आजकल लोग घर को ऐस्थेटिक लुक देने के लिए तरह-तरह की चीजें लगाते हैं। फर्नीचर भी घर के लुक को बदलने में अहम भूमिका निभाता है। आजकल घर को क्लासी लुक देने के लिए लोग सफेद फर्नीचर लगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन इनकी सफाई को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है। अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनसे सफेद टेबल या फर्नीचर को बचाए रखना बहुत टास्क है।
घर में लगे सफेद टेबल पर अगर दाग लग जाए, तो उसे साफ करना बहुत मुश्किल लगता है। इसके लिए बाजार से महंगे क्लीनर खरीदने पड़ते हैं। अगर आपके घर के सफेद टेबल पर भी जिद्दी दाग लग गए हैं, तो आप एक आसान ट्रिक से उन्हें साफ कर सकते हैं। इसके लिए, आपको घर पर ही एक घोल तैयार करना है। आइए जानें, सफेद टेबल के दाग कैसे साफ करें?
यह भी देखें- गंदी व्हाइट प्लास्टिक टेबल को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
क्लीनर बनाने के लिए चाहिए?

- नींबू
- विनेगर
- लिक्विड सोप
- स्क्रबर
- बेकिंग सोडा
टेबल क्लीनर कैसे बनाएं?
व्हाइट टेबल को क्लीन करने के लिए आपको सबसे पहले एक स्प्रे बॉटल में 1 नींबू का रस और विनेगर अच्छे से मिक्स कर लें। इन्हें अच्छे से मिलाने के बाद इसमें बेकिंग सोडा और लिक्विड सोप भी मिला लें। सभी चीजों को मिलाने के बाद अच्छे से मिलाएं। अब आपका सफाई वाला क्लीनर तैयार है।
व्हाइट टेबल कैसे क्लीन करें?
आपके सफेद टेबल पर जहां भी दाग हैं, वहां पर अपने तैयार स्प्रे को छिड़क दें। इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इस पर बेकिंग सोडा पाउडर डालकर थोड़ी देर के लिए और छोड़ दें। इसके बाद, इस पर हल्का सा पानी डालकर बर्तन धोने वाले सॉफ्ट स्क्रबर की मदद से टेबल पर लगे दाग वाले हिस्से को रगड़कर क्लीन कर लें। हल्के पानी को स्प्रे करें। इसे सूती कपड़े की मदद से साफ करें। इससे दाग पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।
इन तरीकों से साफ होंगे दाग

- सफेद टेबल को साफ करने के लिए आप नींबू और डिटर्जेंट सोप का घोल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सारे दाग और गंदे निशान साफ हो सकते हैं।
- डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंड सोडा को मिक्स करके दाग वाली जगह पर डालने से भी टेबल फिर से नए जैसा हो सकता है। इससे सभी दाग साफ होंगे और आपका टेबल भी चमक जाएगा।
यह भी देखें- गंदी व्हाइट प्लास्टिक टेबल को साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।