Cleaning Hacks: 1 रुपये में वॉशबेसन साफ करना है तो जरूर जानें ये आसान टिप्स

Wash Basin Cleaning: घर का हर एक हिस्सा एक समय के बाद गंदा हो जाता है। खासतौर पर बाथरुम का सफेद वॉशबेसन। लाख कोशिशों के बाद भी वॉशबेसिन पर गंदे और जिद्दी दाग लग ही जाते हैं। इन दागों को साफ करने के लिए आपको बस 1 रुपये खर्च करना होगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान हैक्स जिनकी मदद से आपका वॉशबेसन नया बन सकता है।
वॉशबेसिन को किससे करें साफ?

वॉशबेसिन को साफ करने के लिए मार्केट में तरह-तरह के बहुत से प्रोडक्ट्स मिलते हैं। लेकिन, आप सिर्फ 1 शैंपू के पाउच की मदद से वॉशबेसन को नया बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Diwali Cleaning Hacks: फर्श पर लगे हैं रंगोली के निशान तो इन हैक्स की मदद से करें साफ
वॉशबेसिन को साफ करने के हैक्स
वॉशबेसिन को आपको बस बाथरूम के मग में पानी डालना है और उसमें शैंपू का पाउच डाल देना है। अब एक खराब सॉक्स लें और उसे लिक्विड में गीला करें। इस सोक्स के वॉसबेसिन की सफाई करें। कुछ देर के लिए वॉशबेसिन पर लिक्विड रहने दें और फिर साफ पानी से धो दें। इस ट्रिक से आपका बॉशवेसिन साफ हो जाएगा।
वॉशबेसिन साफ करने का क्लीनर
वॉशबेसिन को साफ करने के लिए आप घर पर क्लीनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस पानी में शैंपू और इनो मिलानी है। अब इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में डाल दें और रोजाना इससे सफाई करें।
वॉशबेसिन के जिद्दी दाग कैसे हटाएं

अगर आपके वॉशबेसिन पर जिद्दी दाग लगे हैं, तो आप शैंपू में नींबू मिलाकर भी वॉशबेसिन को साफ कर सकते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आपका वॉशबेसिन नया जैसा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः वॉश बेसिन के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।