Cleaning Hacks: दिवाली के आते ही हम सभी अपने घर की सफाई करने लग जाते हैं। खासतौर पर घर के अलग-अलग हिस्सों के फर्श पर लगी गंदगी को साफ करने के लिए हम तरह-तरह के टिप्स की मदद लेते हैं। फर्श पर लगे रंगोली के निशान को हटाने में भी लोगों को बहुत परेशानी होती है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे फर्श पर लगे रंगोली के दागों को साफ कर सकते हैं।
रंगोली के दाग को कैसे करें साफ?
बहुत बार लोग रंगोली के निशानों को साफ करने के लिए टाइल्स और फर्श पर चाकू मारते हैं, जो गलत है। इससे रंगोली के निशान बेशक हट जाए, लेकिन फर्श पर चाकू के निशान लग जाते हैं। ऐसा करने से आपके हाथ पर भी चाकू लग सकता है। कोशिश करें कि आप चाकू से रंगोली ना हटाएं।
इसे भी पढ़ेंःRangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
रंगोली के निशान को स्क्रब से करें साफ
फर्श पर लगे रंगोली के निशानों को साफ करने के लिए आपको 1 बाउल गुनगुना पानी लेना है और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालना है। अब बर्तन धोने वाले ग्रीन स्क्रब को लिक्विड में डालें और उससे निशान हटाएं। रंगोली को साफ करने से कुछ देर पहले गीला कर दें। इससे निशान और भी जल्दी साफ होते हैं।
रंगोली के निशान हटाने का क्लीनर
रंगोली के निशानों को हटाने के लिए आप घर पर क्लीनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस 1 बाउल पानी में 1 आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालना है। अब से लिक्विड को रंगोली पर डालें दें और कपड़े की मदद से रब करें। इससे भी रंगोली के दाग आसानी से हट जाते हैं।
लोहे के स्क्रब से साफ ना करें रंगोली
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप कभी भी रंगोली को लोहे के स्क्रब से साफ ना करें। ऐसा करने पर टाइल्स पर निशान पर निशान लग जाते हैं। (टाइल्स की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान)
इसे भी पढ़ेंःRangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों