सोफा काउच पर लगे दाग को इन तरीकों से हटाएं

सोफा पर लगे दाग को हटाने के लिए महंगे स्टेन रिमूवल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आप सिरका से लेकर बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-10-13, 15:10 IST
image

घर में सोफा काउच होना जरूरी है। यह बैठने के साथ साथ घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक सोफा काउच हैं। सोफा के नियमित इस्तेमाल से काउच का गंदा होना सामान्य है। खासतौर पर कितना भी ध्यान क्यों न रख ले, सोफा काउच पर दाग लग ही जाते हैं। खाने से लेकर चाय के दाग के कारण सोफा काउच की खूबसूरती कम हो जाती है। इन  दाग से छुटकारा पाने के लिए घरेलू चीजें बेहद कारगर होती हैं। अगर आप  सोफा काउच का साफ और नया जैसा बनाए रखना चाहती हैं, तो ये नुस्खे आजमाएं।

डिश सोप से कैसे साफ करें काउच पर लगा दाग?

clean stain on sofa couch

क्या आप डिश सोप से केवल बर्तन साफ करती हैं? डिश सोप का इस्तेमाल घर के अन्य चीजों को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है। सोफा काउच पर लगे दाग को हटाने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल किया जा सकता है। दाग हटाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • डिश सोप से दाग हटाने के लिए थोड़ा से पानी को गुनगुना कर लें।
  • अब थोड़े से पानी में दो चम्मच डिश सोप डालें।
  • एक साफ कपड़े को डिश सोप में भिगोएं और दाग वाली जगह पर कपड़े को रगड़ें।
  • कुछ देर दाग को अच्छे से रगड़ लें।
  • अब डिश सोप को काउच में अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में एक गीले कपड़े से दाग को पोंछ लें।
  • डिश सोप के उपयोग से काउच पर लगा दाग साफ हो जाएगा।

अमोनिया पाउडर से कैसे हटाएं खाने का दाग

cleaning couch tips

सोफा काउच पर दाग लगना सामान्य है। दाग के कारण सोडा की खूबसूरती कम हो जाती है। अगर आप खाने के दाग से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अमोनिया पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। अमोनिया पाउडर भी क्लीनिंग के काम आता है। यह पाउडर घर की गंदी टाइल्स से लेकर कीड़े भगाने में मददगार है। सोफा काउच पर लगे दाग से निजात पाने के लिए इस तरह करें अमोनिया पाउडर का उपयोग

  • दो चम्मच अमोनिया पाउडर में सिरका डालें।
  • अब इन्हें मिक्स कर लें।
  • पुराने टूथब्रश के उपयोग से इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं।
  • ब्रश से कुछ देर रब करें।
  • हल्के दबाव का इस्तेमाल करें, वरना काउच खराब हो सकता है।
  • कुछ देर रब करने के लिए एक कपड़े से काउच को साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: सफेद सोफा पर लगे दाग को हटाने का आसान तरीका जानें

सोफा काउच पर लगे खून के दाग को कैसे हटाएं?

cleaning couch tips in hindi

क्या आपका सोफा काउच सफेद रंग का है? ऐसे में सफेद सोफा काउच पर दाग लगना आसान है। क्या आपके सोफा काउच पर खून का दाग लग गया है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। खून का दाग हटाने के लिए ऐसे करें बेकिंग सोडा का उपयोग-

  • एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालें। 
  • अब दोनों चीजों को मिक्स करें, ताकि यह पेस्ट में बदल जाए। 
  • इस पेस्ट को खून के दाग पर लगाएं और अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। 
  • करीब 10 मिनट बाद टूथब्रश की मदद से दाग को रगड़ें। 
  • कुछ देर बाद गीले कपड़े से दाग को साफ कर लें। 

इसे भी पढ़ें:   सोफे की सफाई के लिए आजमाएंगी ये टिप्स तो सालों साल लगेगा नया जैसा

सोफा काउच पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

नींबू का इस्तेमाल खाने में खट्टापन लाने के साथ-साथ स्वाद बढ़ाने का काम करता है। नींबू की मदद से घर की सफाई की जाती है। दाग हटाने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।