रिप्ड जींस को साफ करने का तरीका जानें

हम सभी रोजाना जींस पहनते हैं। जींस में अलग-अलग डिजाइन आते हैं। काफी समय से रिप्ड जींस फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी है। यकीनन इस जींस के लिए आपने अपनी मां से ताने जरूर सुने होंगे? क्योंकि यह जींस फटी होती है। रिप्ड जींस की अगर सही तरीके से देखभाल न की जाए तो यह खराब हो सकती है। साथ ही, आपको यह पता होना चाहिए कि इस जींस को कैसे धोना है। आज इस आर्टिकल में हम आपको रिप्ड जींस को धोने से लेकर इसके रखरखाव का तरीका बताएंगे।
यह भी जानें

आपको यह पता होना चाहिए कि क्या जींस को धोने की जरूरत है? क्योंकि आप जितना कम जींस को धोएंगी, वह उतनी ही बेहतर होगी। आपको जींस पर लगे लेबल को पढ़ना चाहिए ताकि यह पता चल जाए कि इसे धोते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जींस को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। कपड़ों में ब्लीच लगाने से रंग फीका पड़ने लगता है।
ऐसे धोएं रिप्ड जींस

- जींस को कुछ देर सर्फ के गोल में भिगोकर रख लें, ताकि यह अच्छे से साफ हो जाए।
- करीब 10-15 मिनट बाद इसे पानी से बाहर निकाल लें।
- इस बाद का ध्यान रखें कि आपको रिप्ड जींस को रगड़ना नहीं है। ऐसा करने से यह खराब हो सकती है। हल्के हाथों से जींस को रब करें। (चाय के दाग कैसे हटाएं)
इसे भी पढ़ें: जीन्स धोते समय ध्यान रखें ये बातें, ना रंग होगा फेड ना लगेगी ज्यादा मेहनत
मशीन में जींस धोने का तरीका

- अगर आप जींस को मशीन में धोने की सोच रही हैं तो सबसे पहले जींस को उलटा कर लें, ताकि इस पर कोई रंग न लगे।
- मशीन को डेलिकेट पर सेट करें और मशीन में ठंडा पानी और सर्फ डालें। (कपड़े से काजल के दाग मिटाएं)
- 5-7 मिनट तक जींस को धोएं।
इसे भी पढ़ें: क्या है Jeans धोने का सही तरीका?
ऐसे रखें रिप्ड जींस का ध्यान
- अगर आपकी रिप्ड जींस पर दाग लग गया है तो उसे तुंरत हटाएं। दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कपड़े को बिना नुकसान पहुंचाए, दाग को आसानी से हटाने में मदद करता है। जींस को धोने के बजाय केवल उस दाग को हटाने पर फोकस रखें।
- रिप्ड जींस को ऐसी जगह पर न रखें, जहां ज्वेलरी या शार्प आइट्स हो। ये आइटम्स जींस को खराब कर सकते हैं।
- जींस को फोल्ड करने से बेहतर है कि आप इसे हैंगर में टांगकर रखें। ऐसा करने से जींस पर फोल्ड किए हुए निशान भी नहीं दिखेंगे।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किस डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर रही हैं, क्योंकि आजकल डिटर्जेंट में केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है, जो जींस को डैमेज करने का काम करते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।