Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:30 AM IST

बरसात में कपड़े के किनारों में लग गए मिट्टी के दाग, ऐसे करें साफ

बारिश के मौसम में सड़क पर चलते हुए कीचड़ लग जाता है, जिसे आसानी से साफ करना मुश्किल होता है। इसके पीछे का कारण मिट्टी में मौजूद केमिकल होता है।
Updated:- 2024-07-25, 15:35 IST
image

बारिश के मौसम में सड़क पर चलते हुए अक्सर कपड़े के नीचे के हिस्से पर कीचड़ लग जाता है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अमूमन लोग यह सोचते हैं कि पानी की मदद से अगर इस दाग को साफ किया जाए तो वह छूट जाएगा। अगर इन कपड़ों पर लगे हुए कीचड़ को कुछ समय के लिए छोड़ तो वह हमेशा के लिए रह जाता है, फिर चाहे उसे  कितना भी साफ करने की कोशिश करें। लेकिन बता दें कि अगर दाग केवल मिट्टी के हो तो वह साफ हो सकते हैं, लेकिन  सड़क की मिट्टी एवं कीचड़ में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं। इसलिए कपड़े पर जब कीचड़ लगता है, तो उसे आसानी से साफ करना मुश्किल हो जाता है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे में तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से इसे साफ कर सकती हैं। 

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

easy hacks to clean mud stain from edges of clothes

कपड़े पर लगे कीचड़ को किसी कपड़े या टिशू पेपर की मदद से पोंछ लें। इसके बाद कपड़े को गिला करके रगड़ते हुए क्लीन करें। ऐसा करने से दाग को क्लीन करने में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा अक्सर कपड़े का ऊपरी भाग फिर भी इस समय साफ रहता है, लेकिन नीचे का हिस्सा खराब हो जाता है। । अगर इसके बावजूद कपड़े पर लगा दाग साफ नहीं हुआ है तो एक बर्तन में पानी गर्म करें। अब इसमें डिटर्जेंट डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए कपड़े को डुबाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब कपड़े को निकालकर सॉफ्ट ब्रश की मदद रगड़ते हुए क्लीन करें और पानी से साफ करें।

इसे भी पढ़ें- बारिश में कपड़ों पर लगे कीचड़ के दाग इस तरह से करें रिमूव

 सिरके का करें इस्तेमाल

कपड़े पर लगे मिट्टी के दाग को साफ करने के लिए आप सिरके की मदद से साफ कर सकते हैं। अगर आपके कपड़े के किसी एक जगह पर दाग लगा है, तो उस पर सिरके को लगाकर रगड़ते हुए साफ करें। इसके अलावा सिरके को गर्म पानी में डालकर कपड़े को भिगोकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हाथ से रगड़ते हुए क्लीन करें।

नींबू और बेकिंग सोडा से करें साफ

how to clean mud stain from edges of clothes

कीचड़ से सने हुए कपडे़ के किनारे को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नींबू रस का पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर अच्छे से रगड़ते हुए साफ करें।

इसे भी पढ़ें- मानसून में धुलने के बाद भी जूते के अंदर से आती है तेज बदबू, जानें कैसे करें दूर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।