मच्छर लगाना आजकल एक आम बात है। लेकिन कई बार मच्छर काटने की वजह से स्किन की समस्या भी होने लगती हैं, इसलिए कई लोग रात के समय सोने वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन समय पर मच्छरदानी की सफाई नहीं करने पर वो बहुत तेजी से गंदी हो जाती है। गंदी होने की वजह से बेड तो गंदा नज़र आता है कई बार बेड पर सोने का मन भी नहीं करता है।
इस लेख में हम आपको इस कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे रहें जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गंदी से गंदी मच्छरदानी को एकदम नया बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
खाना बनाने या फिर घर की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का उपयोग किया होगा। लेकिन आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से गंदी से गंदी मच्छरदानी की भी सफाई कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में नॉर्मल डिटर्जेंट को डालकर अच्छे से खोल लीजिए।
- अब इसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके इस मिश्रण में मच्छरदानी को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
विनेगर का का इस्तेमाल करें
ऐसा कई बार होता है कि मच्छरदानी के अंदर मच्छर को मार मारने लगते हैं और मच्छरदानी पर खून के दाग लग जाते हैं। मच्छर का यह दाग कई बार साफ करने के बाद भी नहीं निकलता है। ऐसे में विनेगर की मदद से आप आसानी से दाग को साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए 1 लीटर पानी में 1-2 चम्मच विनेगर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को गुनगुना कर लें।
- मिश्रण को गुनगुना करने के बाद मछरदानी को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
गंदी से गंदी मच्छरदानी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से मच्छरदानी नींबू का रस, बोरेक्स पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नॉर्मल डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:इस 1 चीज से मार्बल का मंदिर हो जाएगा बिल्कुल क्लीन, फॉलो करें ये टिप्स
मच्छरदानी साफ करने वक्त न करें ये गलतियां
- मच्छरदानी को कभी भी वॉशिंग मशीन में साफ करने की गलती न करें। इससे मच्छरदानी कभी भी फट सकती है।
- मच्छरदानी को साफ करने के लिए हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। इससे मच्छरदानी कभी भी फट सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों