इस एक चीज से साफ करें गंदी टाइल्स

आजकल घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए टाइल्स लगवाई जाती हैं। टाइल्स में भी बेहद वैरायटी हैं, लेकिन ज्यादातर लोग व्हाइट टाइल्स लगवाना पसंद करते हैं। व्हाइट टाइल्स से घर क्लासी लगता है, लेकिन यह आसानी से गंदे हो जाते हैं।
टाइल्स पर दाग भी लग जाता है। गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप बोरेक्स पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। बोरेक्स पाउडर का उपयोग क्लीनिंग में किया जाता है। बोरेक्स पाउडर में एसिड पाया जाता है, जिससे दाग-धब्बे भी हट जाते हैं। गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप बोरेक्स पाउडर के ये नुस्खे आजमा सकती हैं।
गंदी टाइल्स को साफ कैसे करें?

क्या आपकी किचन की टाइल्स पर तेल और हल्दी के दाग लग गए हैं? इसके कारण किचन बेहद गंदा नजर आ रहा है। किचन टाइल्स को साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर का यह घरेलू नुस्खा आजमा सकती हैं-
- एक बाउल में 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर डालें।
- अब इसमें थोड़ा-सा गुनगुना पानी डालें।
- दोनों चीजों को मिक्स करके थिक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को बड़े ब्रश की मदद से टाइल्स पर लगाएं।
- कुछ देर रब कर लें।
- आखिर में टाइल्स को एक साफ गीले कपड़े से पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें: गंदे से गंदे टाइल्स भी हो जाएंगे साफ, जानें आसान लेकिन असरदार हैक
टाइल्स को साफ करने का आसान तरीका

क्या आपके घर में व्हाइट टाइल्स लगी हैं? सफाई न करने के कारण यह ज्यादा गंदी हो गई है? ऐसे में टाइल्स को साफ करने के लिए आप बोरेक्स पाउडर का उपयोग कर सकती हैं-
- एक छोटी कटोरी में 3 चम्मच बोरेक्स पाउडर डालें।
- अब इसमें 4- 5 चम्मच व्हाइट विनेगर डालें।
- बोरेक्स पाउडर और सिरका का पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को टाइल्स पर लगे दाग पर लगाएं।
- कुछ देर पेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें।
- आखिर में टाइल्स को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: टाइल्स की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
इन बातों का रखें ध्यान
- टाइल्स की रोजाना सफाई करनी चाहिए, ताकि टाइल्स पर जमी धूल-गंदगी साफ हो जाए।
- किचन की टाइल्स को गीले साफ कपड़े से साफ जरूर करें, ताकि इस पर जमी चिपचिपाहट हट जाए।
- रोजान घर में अच्छे से पोंछा लगाएं। पोछा लगाते वक्त पानी में क्लीनर जरूर मिलाएं, ताकि टाइल्स अच्छे से साफ हो जाए।
- टाइल्स पर डायरेक्ट क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्लीनर में केमिकल होता है, जिसके कारण टाइल्स खराब हो सकती हैं। टाइल्स के भी टाइप होते हैं। इसलिए क्लीनर के उपयोग से पहले लेबल पर लिखी जानकारी को जरूर पढ़ें।
- टाइल्स को साफ करने के लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें। ज्यादातर लोग लोहे वाले जूने से टाइल्स को साफ करते हैं, जिसके कारण इस पर स्क्रैच आ सकते हैं।
गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।