बेडरूम के Switch Board पर जम गया है गहरा काला मैल, तो शेविंग क्रीम का इन तरीकों से इस्तेमाल कर मिनटों में करें साफ

बेडरूम का स्विच बोर्ड रोजाना इस्तेमाल होते-होते एक समय के बाद गंदा हो ही जाता है। इतना ही नहीं, कई बार तो ये इतना गंदा हो जाता है कि इसपर गहरा काला मैल जम जाता है। ऐसा खासकर गंदे हाथों से लगातार स्विच बोर्ड को टच करने से होता है।
स्विच बोर्ड पर जमा धूल और काला मैल देखने में काफी गंदा लगता है। अगर आप इसे साफ करने के लिए केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको इसकी जरूरत नहीं है। शेविंग क्रीम से ही आप मिनटों में बिना किसी मेहनत के स्विच बोर्ड को चमका सकती हैं। जी हां! शेविंग क्रीम में मौजूद सफाई एजेंट्स गंदगी को तेजी से हटाने में मदद करते हैं और स्विच बोर्ड को बिना नुकसान पहुंचाए नई जैसी चमक दे सकते हैं। आइए जानते हैं शेविंग क्रीम से स्विच बोर्ड साफ करने के आसान तरीके।
शेविंग क्रीम से सफाई करने के आसान तरीके
पहला तरीका- सीधे अप्लाई करें
- स्विच बंद कर दें और बोर्ड को सूखे कपड़े से हल्का पोंछ लें।
- थोड़ी सी शेविंग क्रीम को बोर्ड पर लगाएं और 5 मिनट तक छोड़ दें।
- अब माइक्रोफाइबर कपड़े या मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें।
- साफ सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
- ऐसा करते ही स्विच बोर्ड फिर से नया जैसा दिखने लगेगा।
दूसरा तरीका- नींबू और शेविंग क्रीम का कमाल
- शेविंग क्रीम में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाएं।
- इसे स्विच बोर्ड पर लगाकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें।
- हल्के गीले कपड़े से अच्छी तरह पोंछें।
- इससे गहरे काले दाग मिनटों में गायब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Switch Board Cleaning Tips: मात्र 10 रुपये में साफ करें स्विच बोर्ड पर लगे बटन
तीसरा तरीका- ब्रश से करें डीप क्लीनिंग
- पुराने टूथब्रश पर शेविंग क्रीम लगाएं और स्विच के किनारों पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- अब साफ कपड़े से पोंछें से पोछ दें।
- ऐसा करते ही आपके कमरे का स्विच बोर्ड बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- गंदे और काले स्विच बोर्ड को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
शेविंग क्रीम से सफाई के फायदे
- बिना ज्यादा मेहनत के स्विच बोर्ड चमकते रहेंगे।
- यह एक केमिकल-फ्री तरीका है। इसके लिए बाहर से हार्श क्लीनर लाने की जरूरत नहीं है।
- सफाई के बाद कमरे में ताजगी महसूस होती रहेगी।
इसे भी पढ़ें- किचन के स्विच बोर्ड पर जम गई है जिद्दी ग्रीस, इन आसान नुस्खों से करें 10 मिनट में साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।