herzindagi
clean dirty bathroom mat

बाथरूम के बाहर रखा मैट चमक जाएगा नए जैसा, बस धोते समय इन हैक्स को करें फॉलो

कई घरो में मैट एक हफ्ते या 2 हफ्ते के प्रयोग के बाद धोया जाता है। क्योंकि मैट मोटा होने की वजह से इसे मशीन में धोना मुश्किल होता है। इसलिए लोग इसे हाथों से ही धोना पसंद करते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-29, 17:21 IST

घर में लोग बाथरूम के बाहर मैट डालकर रखते हैं। क्योंकि जब भी आप बाथरूम से नहाकर या हाथ-मुंह धोकर आए, तो आपके शरीर पर लगा पानी मैट ऑब्जर्व कर ले। इससे पानी मैट पर ही रुक जाता है और कमरा गीला नहीं होता। कई लोग अपने घर को सुंदर दिखाने के लिए बाथरूम के बाहर महंगा और सुंदर मैट बिछाकर रखते हैं।

मैट भारी और मोटी चीज होती है, इसलिए इसे महिलाएं रोज नहीं धोती। मैट हाथ से धोना एक बड़ा मुश्किल काम है। क्योंकि इसकी अच्छे से नहीं हो पाती। इसलिए इस परेशानी से बचने के लिए हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए है। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपको मैट धोने में दिक्कत नहीं होगी। 

मैट साफ करने का आसान तरीका (Bathroom Mat Cleaning Tips)

Bathroom Mat Cleaning Tips

  • अगर मैट बहुत ज्यादा गंदा हो गया है, तो आप इसे पानी में भिगोकर रख दें। 
  • इससे  मैट को ब्रश से साफ करने वाली झंझट खत्म हो जाएगी। 
  • किसी भी डिटर्जंट पाउडर को एक बाल्टी या टब में डालें और इसे पानी से भर दें। 
  • आप रात में मैट को पानी भी भिगो दें और सुबह इसे धोएं। 
  • पूरी रात पानी में रखने की वजह से मैट में जमी मिट्टी और गंदगी पानी आ जाएगी। 
  • सुबह आप मैट तो पानी से बाहर निकालें और इसे ब्रश से रगड़ने की बजाय पैरों से कुचलें। 
  • ऐसा करने से आपको ब्रश की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
  • अब आप इसे साफ पानी से धो लें, आप देखेंगे की मैट पूरी तरह से साफ हो गया है। 

इसे भी पढ़ें- Yoga Mat Cleaning: गंदे योगा मैट को सिर्फ 5 मिनट में क्लीन करता है ये 1 घरेलू नुस्खा

 

 

मैट पर लगा दाग कैसे साफ करें?

mat cleaning

  • अगर मैट पर दाग लगा हुआ है और आप इसे साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी हमारे पास कुछ आसान उपाय है। 
  • इसके लिए आप नींबू और कोलगेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले आप मैट को  1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। 
  • अब आप एक बर्तन में कोलगेट लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 
  • इसके बाद आप ब्रश की मदद से इसे मैट पर लगाएं और रगड़ें। 
  • आप देखेंगे कि मैट पर लगा रंग बदलने लगा है। 
  • कुछ देर तक रगड़ने पर मैट पर लगा दाग हल्का हो जाएगा। 
  • 2 से 3 बार धोते समय अगर इस प्रक्रिया को फॉलो करते हैं, तो दाग पूरी तरह से हट जाएगा।
  • यह दाग साफ करने का आसान तरीका है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Mopping Tips: पोछा लगाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अगर हर दिन फॉलो करेंगे ये 3 हैक्स

 

बेकिंग सोडा और सिरका आएगा काम

अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आपको अपने घर में बेकिंग सोडा और सिरका जरूर रखना चाहिए। क्योंकि बच्चे खाते हुए मैट पर गंदगी गिरा देते है। बेकिंग सोडा और सिरका ऐसी चीज है, जिससे दाग आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक-एक चम्मच बेकिंग सोडा और सिरका लेना है।

इसमें आप एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और मिश्रण को दाग वाली जगह पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से साफ करें और पानी से धो लें। आप देखेंगे की मैट पर लगा दाग कम हो जाएगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Amazone, freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।