Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

बार-बार बत्ती जलाने से काली पड़ गई कटोरी, इन हैक्स से करें चुटकियों में साफ

अगर आप पूजा में इस्तेमाल होने वाली कटोरी को साफ कर-कर के परेशान हो गई हैं। लेकिन उस पर मौजूद कालापन हटने का नाम ले रहा है, तो आप इन उपायों को अपना सकती हैं।  
Updated:- 2024-01-24, 19:38 IST
image

सभी नियमित रूप से घर में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनकी सफाई सही से नहीं कर पाते हैं। कभी समय कम होता है तो कभी ज्यादा गंदे होने  की वजह से भी साफ नहीं हो पाते हैं। ऐसी वस्तुओं में एक वस्तु हैं मंदिर मे उपयोग होने वाली कटोरी।

पूजा के दौरान दीपक जलाने के लिए कटोरी का इस्तेमाल करते हैं। वैसे अधिकतर लोग पीतल के दीपक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो दिया जलाने के लिए स्टील की कटोरी का भी उपयोग करते हैं। लगातार कटोरी में बत्ती जलाने की वजह वह काली और चिपचिपी हो जाती है। कई बार काफी मेहनत के बाद इनका काला और चिपचिपापन साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप घरेलू तरीकों से कटोरी को साफ करती हैं तो हमेशा नए जैसी चमक बनी रहेगी।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

काली हुई कटोरी को धुलने से पहले, एक बर्तन में पानी को गर्म कर इसमें बेकिंग सोडा, विनेगर डालें। इसके बाद गर्म हुए पानी में कटोरी को डालकर उबाल आने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी को हल्का ठंडा होने तक छोड़ दें। अब कटोरी को पानी से निकाल डिटर्जेंट की मदद से साफ करें।

आटा चोकर का करें इस्तेमाल

तांबे की कटोरी को साफ करने के लिए आटे के चोकर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटे का चोकर ले लें। इसके बाद इसे विनेगर और नमक में मिलाकर मिक्स करें। अब तैयार मिश्रण से कटोरी को साफ करें। (बिना घिसे बर्तनों को साफ करें)

इसे भी पढ़ें- चिपचिपे गंदे किचन क्लॉथ को चुटकियों में साफ करें इस जादुई पाउडर से

बाथरूम क्लीनर का भी कर सकती हैं इस्तेमाल

अगर दीपक बहुत ज्यादा काला पड़ गया है तो आप इसे साफ करने के लिए बाथरूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

साइट्रिक एसिड का करें इस्तेमाल

brass bowl

पीतल की कटोरी को साफ करने के लिए आप साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी (बर्तनों की चिकनाई हटाने के लिए) में 1 कप साइट्रिक एसिड और 3/4 बड़े चम्मच नींबू का तेल या रस मिलाकर इसमें 10-12 कप पानी मिलाएं। इस घोल को बनाने के बाद इसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस घोल से पीतल की कटोरी को साफ करें।

टोमैटो केचअप का करें इस्तेमाल

पीतल के बर्तन को साफ करने के लिए आप केचप का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें कि टमाटर में एसिड पाया जाता है। कटोरी को साफ करने के लिए इसके ऊपर केच-अप लगाकर एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गर्म पानी और साबुन की मदद से धोकर सुखा लें।

इसे भी पढ़ें- खत्म हो जाए डिशवाश बार तो इन चीजों से चमकाएं बर्तन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।