Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

Lok Sabha Election: कैसे बनते हैं लोकसभा सांसद, क्या है योग्यता? MP को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं.. जानिए सब कुछ यहां

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं और इनका कार्यकाल 5 साल का होता है। 
Updated:- 2024-05-28, 20:31 IST
image

भारत में अभी लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। ऐसे में, देश भर में पूरी तरह से चुनावी माहौल है। अब तक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में वोटिंग हो चुकी है। 

लोकसभा सांसद बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनका काम अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा करना होता है। पर, क्या आपको पता है कि एक सांसद को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको लोकसभा सांसद चुने जाने की प्रक्रिया और योग्यता से लेकर उनके कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताते हैं।

लोकसभा सदस्य बनने की क्या है योग्यता?

Lok Sabha Election

  • वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उनकी आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए।
  • उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज न हो।
  • वह किसी सरकारी लाभ के पद पर न हो।
  • उम्मीदवार को संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा होनी चाहिए।

सांसदों का चुनाव कैसे होता है?

संविधान के अनुच्छेद 79 से लेकर 122 तक संसद के बारे विस्तार से बताया गया है। यह ब्रिटिश पार्लियामेंट पर आधारित है। जानकारी के लिए बता दें, लोकसभा सांसदों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा होता है। यानी कि मतदाता उम्मीदवारों के बीच किसी एक नाम को वोट देते हैं। इसके बाद जिसे सर्वाधिक वोट प्राप्त होता है, वही लोकसभा के सांसद बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ऐसे जानिए, आपके इलाके में कौन है उम्मीदवार?

लोकसभा सांसदों को मिलने वाली सुविधाएं

how to become mp in lok sabha

संविधान के अनुच्छेद 106 के अनुसार, सांसदों के वेतन और भत्ते तय किए जाते हैं। साल 1985 में संसद में एक कानून बनाया गया था, जिसके मुताबिक सांसदों के लिए कुछ निश्चित भत्तें जैसे कार्यालयी भत्ते, आवासीय भत्तों को निर्धारित और संशोधित करने की शक्तियां केंद्र सरकार को दी गई थी।

भारत में एमपी के वेतन और भत्ते अन्य देशों के सांसदों से बहुत अलग है। यहां सांसदों को आवास दिया जाता है। इसके अलावा, लोकसभा सांसदों को बिजली, रेल, टेलिफोन, चिकित्सा समेत अन्य कई सुविधाएं मुफ्त में मिलती है। वहीं फ्लाइट के किराए में भी कई तरह की छूट दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- जानिए क्या है फॉर्म 17 सी, क्यों चल रही है इसे सार्वजनिक करने की बात

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।