e-Shram Card: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए घर बैठे अप्लाई करें लेबर कार्ड

ई-श्रम कार्ड योजना के तहत, अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड न्यू पेमेंट लिस्ट में शामिल हो जाता है, तो आपको हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगती है। यह राशि आपके बैंक खाते में पहुंचाई जाती है। आप अपने राज्य के श्रम विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या निकटतम श्रम कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का मकसद मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना। आइए जानते हैं, कैसे बिना कोई पैसे दिए श्रम विभाग से लेबर कार्ड बनवाए जा सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता मानदंड
- भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख रुपये और व्यापार या सेवा क्षेत्र में 5 लाख रुपये से ज़्यादा लागत वाली परियोजनाओं में काम करने के लिए कम से कम आठवीं कक्षा पास होनी चाहिए।
- कोई भी असंगठित कामगार जो 16-59 साल के आयु वर्ग का हो, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र है।
ई-श्रम कार्ड योजना के फायदे
- आवास योजना के लिए राशि दी जाएगी।
- हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
- हर 2 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
- भविष्य में पेंशन की सुविधा भी मिल सकती है।
- अगर केंद्र सरकार श्रमिकों के लिए कोई योजना या सुविधा उपलब्ध कराती है, तो उसका लाभ सीधे सभी राज्यों में श्रमिकों को मिल सकेगा।
- श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत आने वाली योजनाओं के लिए अगर आवेदन की प्रक्रिया श्रमिक के द्वारा पूरी की जाती है, तो ऐसे में 3,000 रुपये तक की पेंशन भी श्रमिकों को प्रदान की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: myScheme वेबसाइट पर ही ऐसे पा सकते हैं सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी
ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से निःशुल्क है। अगर आप प्लेटफॉर्म वर्कर हैं, जैसे कि ओला, उबर, अमेजन, फ्लिपकार्ट वगैरह, तो आपको ईश्रम पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए या अपना डिटेल अपडेट करना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए, आप ये कदम उठा सकते हैं
- सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर क्लिक करें।
- अपना ई-श्रम कार्ड नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- अगले पेज पर जाएं।
- 'ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट चेक' के विकल्प पर क्लिक करें।
- पेमेंट लिस्ट की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आप नीचे विस्तार से ई-श्रम कार्ड की पेमेंट लिस्ट की सूची में अपना पैसा चेक कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत, मजदूर वर्ग के श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ मिलता है
- आवास योजना
- हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता
- हर 2 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा
- दुर्घटना बीमा
- 60 साल से ज़्यादा उम्र के श्रमिकों को 3,000 रुपये महीना पेंशन
- अटल पेंशन योजना
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
इसे भी पढ़ें: भारत सरकार के ये ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स आपको मिलेंगे बिल्कुल फ्री
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत, प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना (PM-SYM) भी आती है। यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है। इसमें, लाभार्थी की प्रवेश आयु के आधार पर मासिक अंशदान 55 रुपये से 200 रुपये तक होता है। 60 साल की उम्र के बाद, लाभार्थी को कम से कम 3,000 रुपये महीना पेंशन मिलती है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।