30% प्रॉफिट का झांसा और 83 लाख की चपत, शेयर बाजार के नाम पर कैसे ठगा गया एक रिटायर्ड अफसर? आप भी ऐसे रहें सावधान
-1769671661769.webp)
डिजिटल युग में जहां इन्वेस्ट करना बेहद आसान हो गया है वहीं, साइबर अपराधियों ने ठगी के भी नए-नए तरीके निकाले हैं। हाल ही में एक रिटायर्ड अधिकारी के साथ ऐसा कुछ हुआ जो शायद सभी को हिला दे। जी हां, उनके साथ 83 लाख रुपए की धोखाधड़ी ने सभी को चौंका दिया है। यह घटना न केवल अपराध है बल्कि उन सभी के लिए सबक भी है जो शेयर बाजार में रातो-रात अमीर बनने का सपना देखते हैं। ऐसे में खुद को इन ठगों से बचाने के लिए कुछ तरीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या हुआ उस रिटायर्ड अधिकारी के साथ और आप कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
क्या था पूरा मामला?
बता दें, इस मामले की शुरुआत व्हाट्सएप मैसेज से हुई थी। रिटायर्ड अधिकारी को एक इन्वेस्टमेंट ग्रुप से मैसेज आया, जिसमें उसे जोड़ा गया। जहां खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताने वाले कुछ लोग हर रोज भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा करते थे। ठगों ने अधिकारी को विश्वास दिलाया कि उनके पास ऐसी इनसाइड जानकारी है, जिससे हर महीने 20% से 30% तक का गारंटीड प्रॉफिट मिल सकता है।

अधिकारी का भरोसा जीतने के बाद उन्होंने एक लिंक भेजा, जहां कस्टमाइज्ड ट्रेंडिंग एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप बिल्कुल ही असली लग रही थी। अधिकारी ने शुरुआत में 2 लाख रुपए लगाए। जब एप वॉलेट में ढाई दिखने लगे तो नकली मुनाफे को देखकर अधिकारी का लालच बढ़ गया।
इसे भी पढ़ें - Digital Assets क्या है? कैसे हुई इसकी दुनिया में सुरक्षित और शानदार शुरुआत
उसने दो महीने में अलग-अलग टेस्ट और प्रीमियम टिप्स के नाम पर अधिकारी से उसके जीवन भर की कमाई यानी 83 लाख रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। अधिकारी को समझ में तब आया जब उसने पैसा निकालने की कोशिश की। निकालने के लिए 10% प्रोसेसिंग फीस देनी होगी, जब उन्होंने और पैसे देने से मना कर तो उन्हें ग्रुप से निकाल दिया और एप का एक्सेस बंद कर दिया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनकी मेहनत की कमाई सभी अपराधों के पास पहुंच चुकी थी।
-1769675784942.jpg)
कैसे करें ऐसे लोगों की पहचान?
शेयर बाजार में कोई भी आपको 20 से 30% गारंटीड मंथली प्रॉफिट का वादा नहीं कर सकता है। वहीं जो ऐसा करता है वो पक्का ही फ्रॉड है। व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर अनचाहे इन्वेस्टमेंट ग्रुप में हिस्सा ना लें। एसबीआई रजिस्टर्ड ब्रोकर कभी इस तरह निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। हमारे गूगल प्ले स्टोर एप स्टोर से ही आधिकारिक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करें। किसी लिंक के थ्रू किसी भी एप को इंस्टॉल करने की गलती ना करें।
इसे भी पढ़ें - ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम, UPI का नया अपडेट बताएगा कि पैसा किसे जा रहा है; जानें यहां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।