herzindagi

पीरियड्स के बारे में कितना जानते हैं भारतीय पुरुष, इस वीडियो में देखिए

पीरियड्स के बारे में भारतीय पुरुष कितना जानते हैं और इस अहम विषय पर किस तरह से बात करते हैं, इसी वीडियो में देखिए।

Saudamini Pandey

Updated:- 2019-05-24, 20:24 IST

हर महीने होने वाले पीरियड्स महिलाओं की जिंदगी में बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। पीरियड्स समय पर होना महिलाओं की हेल्थ और भविष्य में उनके मां बनने के लिहाज से बेहद अहम है। अगर पीरियड्स समय पर ना हों, या फिर पीरियड्स में बहुत कम या ज्यादा ब्लीडिंग हो तो ये चीजें महिलाओं की हेल्थ को प्रभावित करती हैं और इस बारे में जानकारी होना बेहद अहम है। लेकिन पीरियड्स के बारे में खुलकर बात करने पर हमारे समाज में काफी ज्यादा संकोच महसूस किया जाता है। महिलाएं धीरे-धीरे इस बारे में बात करने को लेकर कंफर्टेबल हो रही हैं, लेकिन हमारे देश के पुरुष अब भी इस पर बात करने से कतराते हैं।

क्यों नहीं बात करते पुरुष

हमारे देश में पीरियड्स एक टैबू विषय माना जाता है, जिस पर ज्यादातर बात दबे-छिपे तरीके से होती है। वर्तमान समय में हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे में महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिहाज से पुरुष और महिलाओं को इस बारे में अवेयर होना जरूरी है। पीरियड्स के दौरान जब महिलाओं की तबियत खराब होती है, उन्हें कमजोरी, थकान, पेट में दर्द जैसी परेशानियां महसूस होती हैं या फिर कुछ गंभीर समस्या होती है, तो इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेने में महिलाओं को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरुष और महिलाओं के बीच पीरियड्स को लेकर चर्चा बहुत कम होती है। अगर महिलाओं की समस्या से पुरुष वाकिफ नहीं होंगे तो घर-परिवार की बेटियों, अपनी ऑफिस कलीग्स या अपनी भावी पत्नी की तकलीफ को कैसे समझ पाएंगे। इस अहम विषय की तरफ पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए HerZindagi ने बात की कुछ पुरुषों से और उनसे पीरियड्स को लेकर सवाल पूछे। आप इस वीडियो में देख सकती हैं कि पुरुष पीरियड्स के बारे में या तो नहीं जानते या फिर जानने के बावजूद कुछ बोलना नहीं चाहते। इस वीडियो को पुरुषों को जरूर देखना चाहिए, क्योंकि यह उन्हें अपनी खामोशी तोड़कर इस विषय पर बात करने के लिए इंस्पायर करेगा।

मेंस्ट्रुअल हेल्थ रहेगी बरकरार तो हैप्पी रहेंगी महिलाएं

हर साल लाखों महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों के कारण हेल्थ इशुज का सामना करती हैं। इस विषय पर चर्चा होने और महिलाओं की मेंस्ट्रुअल हेल्थ बरकरार होने से ना सिर्फ महिलाओं की सेहत अच्छी रहेगी, बल्कि हेल्दी प्रेग्नेंसी में भी मदद मिलेगी। तो महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी जरूर देखें ये वीडियो, इस पर चर्चा करें और इसे शेयर करें।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।