herzindagi
how marigold can keep your garden pest free

गार्डन में कीटों से हैं परेशान तो घर में इस तरह लगाएं गेंदे का पौधा

गार्डन में कीटों से अगर आप भी हो गई है परेशान तो इस तरीके से अपने गार्डन से मिनटों में निकाले कीड़े। 
Editorial
Updated:- 2024-09-02, 17:48 IST

अगर आप अपने गार्डन में कीटों से परेशान हैं और बिना केमिकल के उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो गेंदे का पौधा लगाना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। गेंदे का पौधा न केवल आपके गार्डन को खूबसूरत बनाएगा बल्कि कीटों को दूर रखने में भी मदद करेगा। यह पौधा अपनी तेज गंध के कारण कई कीटों को भगाने में मदद करता है। ऐसे में आपको अपने गार्डन में गेंदे का पौधा जरूर लगाना चाहिए। 

गेंदे के पौधे के फायदे

  • गेंदे का पौधा अपनी गंध से मच्छर, मक्खी, और अन्य हानिकारक कीटों को दूर रखती है।
  • यह पौधा खासकर सफेद मक्खियों और मच्छरों के खिलाफ प्रभावी होता है। 
  • गेंदे का पौधा मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है।
  • गार्डन में चारो और गेंदे का पौधा लगाना चाहिए इसकी गंध काफी प्रभावी होती है। 
  • ये सभी प्राकृतिक तरीके आपके गार्डन में कीटों को दूर रखने में मदद करेंगे।

घर में गेंदे का पौधा लगाने के तरीके

marigold plant gardening

  • गेंदे के पौधे को आप बीज से भी उगा सकते हैं।
  • सबसे पहले एक छोटा सा गमला या ग्रो बैग लें।
  • इसमें मिट्टी डाल दें। 
  • मिट्टी में बीजों को हल्के से दबाएं।
  • बीज को अंकुरित होने में लगभग 7-10 दिन का समय लगता है।

इसे भी पढ़ें : घर में वास्तु के अनुसार लगाएं गेंदे का पौधा, धन लाभ के साथ आएगी समृद्धि

  • ऐसे में आपका गेंदे का पौधा एक हफ्ता में बड़ा हो जाएगा। 
  • साथ ही इससे फूल भी 2 हफ्ते में आने लगेगे। 
  • गेंदे के पौधे को अच्छी धूप की आवश्यकता होती है। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें : गेंदे की जड़ों में डाल दीजिए ये एक चीज, फूलों से भर जाएगा पौधा और नहीं लगेंगे कीड़े

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।