YouTube पर कितने सब्सक्राइबर होने पर पैसे मिलते हैं? जानिए कब मोनेटाइज होता है चैनल
-1738666457632.webp)
When do You Start Getting Paid on YouTube: आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का जमाना है। हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है। इसने कमाई के कई नए रास्ते खोल दिए हैं। इसी तरह से लोग यूट्यूब पर भी वीडियोज बनाकर पैसा कमा रहे हैं। हालांकि, यूट्यूब पर पैसा कमाना इतना भी आसान नहीं है। इसकी कई शर्तें और नियम हैं। यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए आपके पास तय संख्या में सब्सक्राइबर और व्यूज होने चाहिए। यूट्यूब ज्यादा तय की गई लिमिट तक सब्सक्राइबर्स पूरे होने के बाद यूट्यूब के मॉनेटाइजेशन का प्रोसेस शुरू होता है। इसके बाद ही आपको व्यूज पर पैसा मिलता है।
आजकल हर कोई यूट्यूब से पैसा कमाना चाहता है, लेकिन ये इतना आसान नहीं है। बहुत से लोग चैनल बनाकर उस पर वीडियोज भी डाल रहे हैं, लेकिन उन्हें व्यूज आने पर भी कोई पैसा नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत आ रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानें, यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर होने पर पैसे मिलते हैं?
यह भी देखें- Where YouTube is banned: इन देशों में पूरी तरह बैन है यूट्यूब, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
यूट्यूब मॉनेटाइजेशन क्या है?
यूट्यूब की अपनी मॉनेटाइजेशन पॉलिसी है। इस प्लेटफॉर्म पर सभी क्रिएटर्स के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर क्रिएटर्स इन क्राइटेरिया को फॉलो करते हैं, तो उन्हें अच्छे से कमाई करने में मदद मिलती है। मॉनेटाइजेशन पॉलिसी के तहत क्रिएटर को उसके व्यूज के हिसाब से पैसा मिलता है। वहीं, कैटेगरी के हिसाब से भी रेवेन्यू अलग-अलग आता है। इसके अलावा यूट्यूब पर भी कमाई के कई तरीके हैं। यूट्यूब पर आप Ads, Channel memberships, यूट्यूब प्रीमियम रेवेन्यू, सुपर चैट और Super Stickers के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं।
यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए कितने सब्सक्राइबर चाहिए?
रिपोर्ट्स की मानें, तो एक यूट्यूब चैनल को मॉनेटाइज होने के लिए उसे 500 सब्सक्राइबर्स पार करने होते हैं। वहीं, अगर आप एडवर्टाइजमेंट के जरिए अलग से पैसा कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके चैनल पर मिनिमम 1000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। इस सब के अलावा आपको यूट्यूब की अन्य शर्तों को भी पूरा करना होता है, तभी आपका चैनल मॉनेटाइज हो सकता है।
- पैसे कमाने के लिए यूट्यूब चैनल के 4000 घंटे पब्लिक वॉच टाइम पूरा होना चाहिए। ये वॉच टाइम 12 महीने में ही पूरा होना चाहिए।
- इसके अलावा 10 मिलियन पब्लिक यूट्यूब शॉर्ट व्यूज होने पर भी आपकी कमाई शुरू हो सकती है। इसे आपको 90 दिनों में पूरा करना होता है।
1 लाख सब्सक्राइबर्स होने पर कितने पैसे मिलते हैं?
रिपोर्ट्स की मानें, तो यूट्यूब पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स होने पर 1800 डॉलर हफ्ते के हिसाब से कमाए जा सकते हैं। हालांकि, हर तरह के चैनल पर पेमेंट अलग-अलग होती है। सभी को एक जैसी पेमेंट नहीं मिलती। यूट्यूब पर कमाई व्यूज, कंटेट और कई अन्य चीजों पर भी निर्भर करती है।
यह भी देखें- क्या Instagram Reels पर 1 मिलियन व्यूज होने पर पैसे मिलते है? जानें कितनी होती है कमाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।