YouTube Premium Plan: अब यूट्यूब चलाना हुआ महंगा, वीडियो देखने पर हर महीने देने पड़ेंगे इतने पैसे!

गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब देखना लोगों के लिए अब महंगा होने वाला है। कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए अपने एड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें बढ़ा दी है। यूट्यूब के इस फैसले का असर हर इंसान पर बराबर पड़ेगा। बता दें कि कुछ प्लान की कीमत में तो मामूली सी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कुछ प्लान की कीमत तो 200 रुपये तक बढ़ा दी गई है। यूट्यूब यूजर्स को प्रीमियम प्लान की कीमतों में 58 प्रतिशत का भुगतान करना पड़ेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि किस प्लान की कीमत कितनी बढ़ गई है और आपको अब मंथली, 3 महीने व 12 महीने वाले प्लान के लिए कितनी राशि चुकानी पड़ेगी।
यूट्यूब पर सब्सक्रिप्शन के लिए कितना करना होगा भुगतान?(YouTube Premium Price Hike Plans Details)
यूट्यूब प्रीमियम प्लान की बात करें तो नए प्राइस के साथ सारी डिटेल्स कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लाइव हो गई हैं। पुरानी इंडीविजुअल (मंथली) प्लान की कीमत 129 रुपये थी, जिसकी नई कीमत अब 149 रुपये कर दी गई है। स्टूडेंट (मंथली) प्लान की पुरानी कीमत 79 रुपये थी, जो अब आपको 89 रुपये में मिलेंगे। वहीं फैमिली (मंथली) प्लान की पुरानी कीमत 189 रुपये थी, जिसके लिए अब आपको 299 रुपये खर्च करने होंगे।
इसे भी पढ़ें- Youtube Videos Viral करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, मिनटों में बढ़ा सकता है व्यूज
इसके अलावा, यूट्यूब की इंडीविजुअल प्रीपेड (मंथली) प्लान की पुरानी कीमत 139 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 159 रुपये कर दिया गया है। वहीं 3 महीने वाले प्लान के लिए जो 399 रुपये का भुगतान करते थे, उन्हें अब 459 रुपये खर्च करने होंगे। यही नहीं, यूट्यूब के पास यूजर्स के लिए एनुअल प्लान भी मौजूद है। इंडीविजुअल प्रीपेड (एनुअल) प्लान की पुरानी कीमत 1290 रुपये थी, जो कि अब 200 रुपये महंगा हो गया है। यानी इसके लिए अब यूजर्स को 1490 रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें- YouTube चैनल की अच्छी ग्रोथ के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, हफ्ते भर में दिखेगा असर
यूट्यूब प्रीमियम के क्या फायदे हैं? (YouTube Premium Benefits In Hindi)
यूट्यूब प्रीमियम लेने से यूजर्स को कई फायदे मिलते हैं। इससे यूजर्स को वीडियो देखते हुए एड-फ्री स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही, प्रीमियम यूजर्स बैकग्राउंड में भी यूट्यूब से वीडियो और म्यूजिक सुन सकते हैं। इतना ही नहीं, यूट्यूब प्रीमियम के साथ यूजर्स को पिक्चर-इन-पिक्चर मोड और एन्हांस्ड हाई डेफिनेशन वीडियो देखने की भी सुविधा मिलती है। हालांकि, बिना सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को इनमें से कोई भी सुविधाएं नहीं मिलती हैं और न ही उन्हें बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने की सुविधाएं नहीं मिलती है।
इसे भी पढ़ें- YouTube पर किस समय वीडियो पोस्ट करने से बढ़ते हैं व्यू?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।