Lotus Plant Care: सर्दियों के बाद गल गए हैं कमल के पत्ते और डंठल तो इस तरह से करें देखभाल, अप्रैल तक फूलों से भर जाएगा पॉट

जब से लोगों को पता चला है कि घर पर भी बिना तालाब के कमल के पौधे आसानी से उगा सकते हैं, बहुत से लोगों ने अपने घरों में कमल के पौधे लगाए हैं।  
Updated:- 2024-03-12, 18:39 IST
image

कमल के फूल इतने खूबसूरत होते हैं कि उसे देखते ही मन शांत हो जाता है। लाल, गुलाबी, सफेद और नीले समेत कमल के फूल कई रंगों में खिलते हैं। कुछ समय पहले तक ज्यादातर लोगों को लगता था कि कमल का पौधा केवल झील या तालाब में ही उगता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल लोग इसे घरों में बड़े-बड़े टब और बास्केट में उगा रहे हैं। घर पर आप कमल के बीज और कंद दोनों से पौधे उगा सकते हैं। घर पर पौधा लगाना तो आसान है, लेकिन सर्दियों में कमल के पौधे की हालत बहुत खराब हो जाती है। जिससे पौधे की ग्रोथ रूक जाती है।

देखा जाए तो कमल के पौधे के लिए सर्दियों का दिन बहुत खराब होता है। सर्दियों में अच्छे से अच्छे कमल के पौधे की हालत बेकार हो जाती है। तेज ठंड और हवा के चलते कमल के पत्ते गलने लगते हैं और नए पत्ते एवं कलियां भी नहीं खिल पाती। लेकिन सर्दियां खत्म होते ही यदि आप कमल के पौधे की उचित देखभाल करेंगी तो अप्रैल तक पॉट कलियां, फूल और पत्तों से भर जाएगा। तो चलिए जान लेते हैं, सर्दियों के बाद किस तरह से करना है कमल के पौधे का देखभाल।

सर्दियों के बाद कैसे करें कमल के पौधे की देखभाल 

Lotus Plant Care

नए सीजन के फ्लावरिंग के लिए कीचड़ बनाएं

नए सीजन में अच्छी फ्लावरिंग चाहते हैं, तो आप एक टब में चिकनी मिट्टी, गोबर और रेत मिलाकर पानी डालें। अब इस मिश्रण को घोलकर 15-20 दिन के लिए छोड़ दें। 15 से 20 दिनों में कीचड़ तैयार हो जाएगी, आप इसे प्रूनिंग के बाद कमल के पौधे वाले टब में डालें।

इसे भी पढ़ें: कमल के पौधे में इन फर्टिलाइज़र का करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगा हरा-भरा 

पौधे की करें प्रूनिंग

lotus plant care at home

सर्दियों के दिनों में ठंड के कारण पत्ते जलने लगते हैं, साथ ही गलने भी लगते हैं। ज्यादा ठंड होने के कारण नए पत्ते और कलियां नहीं आती है। ऐसे में जब सर्दियां खत्म हो जाए, यानी मार्च की शुरुआत के साथ कमल के पौधे वाले टब के पानी को फेंक दें। पानी फेंकने के बाद गले हुए स्टीम, पत्ते और गंदगी को साफ कर लें (गार्डनिंग टिप्स)। जब पॉट की गंदगी साफ करेंगे, तब नए पत्ते और कलियां आने के लिए जगह मिलेगी। प्रूनिंग करते वक्त पौधे के जड़ का ध्यान रखें, पौधे की जड़ को ज्यादा हिलाएं डुलाएं नहीं और सावधानी से गले हुए स्टीम और पत्ते को अलग करें।

पॉट में नई कीचड़ और पानी डालें

प्रूनिंग के बाद तैयार कीचड़ को पॉट में डालें। कीचड़ डालने के बाद पानी मिलाएं और टब को धूप में रख दें। कुछ ही दिनों में नए पत्ते और कलियां आने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा लगाने का सही समय क्या है?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।