herzindagi
How can I change my mobile number in LPG online

अगर अब तक नहीं किया यह 1 काम तो बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, फटाफट चेक करें डिटेल

How can I change my mobile number in LPG online: क्या आप भी खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं? अगर आपने अब तक इससे जुड़ा एक जरूरी काम नहीं किया है, तो अब आप सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। आइए जानें, एलपीजी सिलेंडर से जुड़ा नया अपडेट...
Editorial
Updated:- 2025-04-24, 20:02 IST

How To Update Mobile Number In Indane Gas Online: सामान्य मीडिल क्लास घरों में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल गैस सिलेंडर के अलावा भी खाना बनाने के लिए कई तरह की गैसेस और कनेक्शन्स मिलने लगे हैं। हालांकि, एलपीजी गैस सिलेंडर ज्यादातर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। गैस सिलेंडर के जरिए गैस चूल्हा चलता है, जिससे खाना बनाया जाता है। 

सिलेंडर में गैस अचानक खत्म हो जाए, तो टेंशन बढ़ जाती है। खाना बनाने में भी देरी हो जाती है। गैस खत्म होते ही गैस सिलेंडर को ऑर्डर करना पड़ता है। इसका अपना एक पूरा प्रोसेस है। इसके लिए आपको कहीं जाना नहीं होता। केवल एक नंबर पर कॉल करते ही गैस सिलेंडर बुक हो जाता है, लेकिन अगर आपने अब तक 1 जरूरी काम नहीं निपटाया है, तो आप गैस बुक नहीं कर पाएंगे।

यह भी देखें- घरेलू LPG और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कितना होता है फर्क, जानें अप्लाई करने का तरीका

फोन नंबर से एलपीजी कनेक्शन लिंक करवाएं

Link your LPG connection to your phone number

अगर आपने अभी तक भी अपने एलपीजी कनेक्शन को अपने मोबाइल नंबर से लिंक नहीं किया है, तो अब आप सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको बहुत दिक्कत हो सकती है। हालांकि, एलपीजी कनेक्शन को फोन नंबर से लिंक करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आइए जानें, एलपीजी कनेक्शन को फोन नंबर से कैसे लिंक करें?

LPG कनेक्शन से फोन नंबर कैसे लिंक करें?

अगर आपने अभी तक अपने एलपीजी कनेक्शन को फोन नंबर से नहीं जोड़ा है, तो आपको सिलेंडर बुक करने के लिए अपनी संबंधित गैस एजेंसी जाना होगा। आप वहां जाकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। हालांकि, मोबइल नंबर लिंक होते ही आप घर बैठे ही अपना सिलेंडर बुक कर पाएंगे।

  • मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको अपनी संबंधित एजेंसी में जाकर रिक्वेस्ट करनी होगी। 
  • इसके बाद, आपका मोबाइल नंबर सिस्टम पर अपडेट करके कनेक्शन से लिंक कर दिया जाएगा। 
  • इसके बाद, आप कभी भी घर बैठे ही अपना सिलेंडर बुक कर पाएंगे। 

यह विडियो भी देखें

व्हाट्सएप से भी बुक कर सकते हैं सिलेंडर

You can also book cylinder through WhatsApp

  • आप कॉल करने के लिए अलावा व्हाट्सएप के जरिए भी अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको व्हाट्सएप नंबर 7588888824 पर "REFILL" लिखकर मैसेज भेजना है। 
  • इसके बाद खुद ही आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा।
  • इसके लिए आपका नंबर एलपीजी कनेक्शन से लिंक होना चाहिए।

यह भी देखें- घर बैठे इस तरह से आप ट्रैक कर सकती हैं एलपीजी सिलेंडर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: canva/jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।