गर्मी में गुड़हल के पौधे के पत्ते हो गए हैं पीले तो डालें 10 रुपये की यह एक चीज, फूलों से लद सकती है डाली

गर्मी के मौसम में सूरज की तेज किरणों के कारण गुड़हल के पौधे खराब हो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पौधे को फिर से ठीक करने का तरीका।   
Updated:- 2024-06-13, 15:38 IST
image

गुड़हल के फूल का इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आपके भी घर में गुड़हल का फूल हैं लेकिन गर्मी के कारण वह सूखने लगा है तो आपको अपने गुड़हल के पौधे में कुछ खास चीजें डाल चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने मरे हुए गुड़हल के पौधे को फिर से हरा- भरा कर सकती हैं। 

गुड़हल के पौधे को कैसे बनाएं हरा- भरा

गुड़हल के पौधे को हरा- भरा बनाने के लिए आपको इसमें गर्मी के दिनों में भरपूर मात्रा में पानी डालना होगा। ध्यान रखें अगर धूप की किरणे डायरेक्ट पौधे पर आ रही हैं तो आपको गुड़हल के पौधे को थोड़ा धूप से बचाकर रखना चाहिए। ऐसे में गुड़हल के पौधे के पत्ते हरे नहीं होगे।

गुड़हल के पौधे में क्या डालें

hibiscus plant in hindi

केमिकल फ्री खाद बना हुआ आप महज 10 रुपये का खरीदकर डाल सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो फल और सब्जी के छिलकों को इकट्ठा कर लें इसके बाद आप अपने गुड़हल के पौधे में यह खाद डालती हैं तो आपका गुड़हल के पौधे कुछ ही समय में हरा- भरा हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में गुड़हल के पौधे में आएंगे ढेरों फूल, करें ये आसान उपाय

केमिकल फ्री खाद कैसे बनाएं

  • फल और सब्जी के छिलकों को स्टोर करके रखें। 
  • इसके बाद जब छिलके गल जाए तो इसे खाद के रूप में इस्तेमाल करें।
  • गुड़हल के पौधे के चारों ओर मिट्टी में खाद मिलाएं। 
  • ऐसे खाद को आपको 2 से 3 सप्ताह में एक बार गुड़हल के पौधे में जरूर डालना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- गुड़हल फूल से दूर होती हैं ये परेशनियां, इस्‍तेमाल का सही तरीका जान लें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।